सोनीपत जिले में निजी स्कूल में बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। स्कूल की छत पर लगे 12 एसी आउटडोर यूनिटों को चोरों ने निशाना बनाते हुए उनमें से कम्प्रेशर निकालकर फरार हो गए। घटना की शिकायत स्कूल प्रशासन की ओर से थाना बड़ी में दर्ज कराई गई। जिसके बाद प
.
आउटडोर यूनिटों को तोड़ा
गन्नौर के बीएसटी कॉलोनी में रहने वाले प्रमोद कुमार ने बताया कि वह अपोलो इंटरनेशनल स्कूल में एडमिन पद पर कार्यरत हैं और रात कुछ अज्ञात चोर स्कूल की छत पर रखे डेक-मन कंपनी के 12 एसी आउटडोर यूनिटों को तोड़कर उनके कम्प्रेशर निकाल ले गए। चोर पीछे की दीवार फांदकर उस हिस्से में पहुंचे, जहां सीसीटीवी कैमरे मौजूद नहीं थे।
AI से जनरेट फोटो।
केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
शिकायत मिलने पर एएसआई मौके पर पहुंचे और प्रमोद कुमार से मुलाकात कर घटना संबंधी लिखित शिकायत के आधार पर धारा 305 व 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना बड़ी के एमएचसी को मुकदमा सौंपा गया तथा उच्च अधिकारियों को भी घटना की जानकारी प्रदान की गई।
एएसआई वकीब और शिकायतकर्ता प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आस-पास के क्षेत्रों में सुराग जुटाने की कोशिश शुरू कर दी हैं। टीम यह जांच कर रही है कि चोर किस दिशा से आए और चोरी किस तरह से की गई। पुलिस टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपियों की तलाश में छानबीन शुरू कर दी है।