गाना सुनते-सुनते हेड कांस्टेबल की तबीयत बिगड़ी, मौत।
कोटा में घर में गाना सुनते-सुनते एक हेड कांस्टेबल की अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद उन्हें एमबीएस रेफर किया। इलाज के दौरान हेड कांस्टेबल यशवंत सिंह (54) की मौत हो गई। यशवंत सिंह पुलिस लाइन म
.
यशवंत सिंह लाइन में तैनात थे।
बेटे शक्ति सिंह ने बताया कि अभी 22 नवंबर मेरी शादी शादी हुई है। परिवार में खुशियों का माहौल था। सभी रिश्तेदार बालिता रोड़ स्थित घर में मौजूद थे। बुधवार शाम को पापा घर पर थे। खाना खाते समय उन्होंने मां से गाना लगाने को कहा। मां ने उनकी फरमाइश का गाना लगाया। गाना सुनते-सुनते ही पापा की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत कोटा हार्ट हॉस्पिटल लेकर गया वहां से उन्हें एमबीएस रेफर कर दिया गया। एमबीएस में ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके पहले कोई बीमारी नहीं थी।

परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
कुन्हाड़ी थाना हेड कॉन्स्टेबल पदम् सिंह ने बताया कि यशवंत सिंह पुलिस लाइन में तैनात थे। बुधवार शाम को खाना खाते समय अचानक से उनकी तबियत बिगड़ गई। घर वाले उन्हें इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर गए फिर एमबीएस हॉस्पिटल लाए। ड्यूटी डॉक्टर ने चैक कर मृत घोषित किया। रात होने पर शव को मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। आज परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण सामने आएंगे।