बीजिंग21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
AI जनरेटेड तस्वीर।
चीन के दक्षिणी प्रांत युन्नान में गुरुवार सुबह रेल हादसा में 11 रेलवे कर्मचारियों की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक टेस्ट ट्रेन, जो भूकंप से जुड़े इक्विपमेंट की जांच कर रही थी, अचानक उन कर्मचारियों से टकरा गई।
हादसा कुनमिंग शहर के लुओयांगजेन रेलवे स्टेशन पर हुआ, जहां रेलवे कर्मचारी एक टर्निंग ट्रैक वाले हिस्से में काम कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन उसी ट्रैक पर आ गई और टक्कर हो गई।
चीन के सरकारी टीवी चैनल CCTV के मुताबिक, टेस्ट ट्रेन नंबर 55537 साइज्मिक (भूकंप मापने वाले) इक्विपमेंट की जांच के लिए चल रही थी। हादसे के तुरंत बाद रेलवे और लोकल प्रशासन ने इमरजेंसी रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था।
कुनमिंग रेलवे अथॉरिटी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पीड़ितों और उनके परिवारों के संवेदना जाहिर की है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

घायलों को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया।
इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…



