रायपुर में एयरफोर्स के विंग कमांडर ने किया सुसाइड:  विधायक कॉलोनी के घर में फांसी पर लटकती मिली लाश, हरियाणा के रहने वाले थे – Chhattisgarh News

रायपुर में एयरफोर्स के विंग कमांडर ने किया सुसाइड: विधायक कॉलोनी के घर में फांसी पर लटकती मिली लाश, हरियाणा के रहने वाले थे – Chhattisgarh News


रायपुरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एयरफोर्स के विंग कमांडर ने सुसाइड कर लिया है। पुरैना स्थित विधायक कॉलोनी में विंग कमांडर की घर के अंदर फांसी पर लटकती लाश मिली है। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है।

पुलिस के अनुसार, एयरफोर्स के विंग कमांडर विपुल यादव (39) ने पुरैना विधायक कॉलोनी स्थित बंगला नंबर-79 में घर के कमरे में फांसी लगा ली। वो मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले थे और फिलहाल रायपुर में तैनात थे।

परिजनों ने फंदे पर लटकती देखी लाश

जानकारी के मुतािक, वे अपने परिवार के साथ रायपुर में रह रहे थे। घटना का पता तब चला जब परिजनों ने उन्हें कमरे में फंदे से लटका देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया।

वजह अभी तक स्पष्ट नहीं

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। फिलहाल, आत्महत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

………………………..

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

कांग्रेस प्रवक्ता की भतीजी ने लगाई फांसी..लिखा-SORRY मम्मी-पापा:दुर्ग में 11वीं की पढ़ाई कर रही थी छात्रा, इंस्टाग्राम ID डिलीट की, सरकारी कर्मचारी हैं माता-पिता

दुर्ग में 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

दुर्ग में 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक 16 साल की लड़की ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में लिखा- सॉरी मम्मी-पापा। मैं जो कर रही हूं, वह सही नहीं है, लेकिन फिर भी मैं आत्महत्या कर रही हूं। प्लीज मुझे माफ कर देना। मैं एक अच्छी बेटी नहीं बन पाई। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट