मधेपुरा में समृद्धि यात्रा ड्यूटी के बाद SI की मौत: देर रात अचानक बिगड़ी तबीयत, जहानाबाद का रहने वाला था मृतक – Madhepura News




मधेपुरा में 10 मार्च को मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी का अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। मृतक की पहचान SI कौलेश्वर सिंह (55) के रूप में हुई है, जो जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र स्थित मिसरबीघा गांव के निवासी थे। एसआई कौलेश्वर सिंह उदाकिशुनगंज थाना में पदस्थापित थे और उन्हें मुख्यमंत्री के यात्रा में वार्निंग ड्यूटी के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था। मंगलवार देर रात लगभग 11.35 बजे ड्यूटी समाप्त करने के बाद विश्राम करते समय उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा ले जाया गया। हार्ट डिजीज और ब्लड प्रेशर के मरीज थे सदर अस्पताल में उपचार के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई। उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि SI कौलेश्वर सिंह पहले से ही हार्ट डिजीज और ब्लड प्रेशर के मरीज थे। वे लगभग दो साल से उदाकिशनगंज थाना में कार्यरत थे। ड्यूटी मुख्यमंत्री के काफिले में लगी थी घटना की सूचना मिलते ही मुख्यालय DSP रवि भूषण सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि SI कौलेश्वर सिंह की ड्यूटी मुख्यमंत्री के काफिले में वार्निंग ड्यूटी के रूप में लगी हुई थी। परिजनों को उनकी मृत्यु की सूचना दी जा रही है। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।



Source link