कार्यक्रम के दौरान पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
जंभेश्वर वन्य जीव सेवा एवं पर्यावरण विकास संस्थान के तत्वावधान में जोधपुर के प्रताप नगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सामुदायिक भवन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिजोलाई बालाजी आश्रम के गादीपति और महामंडलेश्वर सोमेश्वर गिरी महाराज के सान
.
अपने संबोधन में सोमेश्वर गिरी महाराज ने कहा कि वृक्ष बचेगा तो इंसान बचेंगे। आज के समय में पर्यावरण की चिंता करने की जरूरत है, क्योंकि जिस तरीके से पर्यावरण को नष्ट किया जा रहा है उसे आने वाले समय में गंभीर नुकसान भी भुगतने होंगे, क्योंकि पेड़ पौधे हमें जीवन देते हैं और उनसे हमें कई आयुर्वेदिक औषधियां भी प्राप्त होती है। इतना ही नहीं हर पेड़ का आयुर्वेद में भी अलग महत्व है और हमारे शास्त्रों में भी पेड़ों को लेकर कई ऐतिहासिक और धार्मिक बातें भी बताई गई है।
महाराज ने कहा कि सिर्फ कहने मात्र से पर्यावरण का संरक्षण नहीं होगा, बल्कि हम सबको एक संकल्प और एक लक्ष्य के साथ आगे बढ़ते हुए पर्यावरण को बचाना होगा। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और एक समर्पित भाव के साथ आगे बढ़कर राष्ट्र सेवा में कार्य करने का आह्वान किया।



