दिन में तेज धूप सता रही, तो रात में ठंड:  7 दिन तक ड्राई रहेगा मौसम, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पर पहुंचा – Sriganganagar News

दिन में तेज धूप सता रही, तो रात में ठंड: 7 दिन तक ड्राई रहेगा मौसम, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पर पहुंचा – Sriganganagar News


श्रीगंगानगर में मौसम बदल रहा है। दिनभर तेज धूप सताती है तो वहीं, शाम होते-होते सूखी ठंड हड्डियों तक उतर जाती है। रात का पारा 10-11 डिग्री के आस-पास सिमट गया है। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अगले 3-4 दिनों में तापमान में 3-4 डिग्री की

.

दिन में पड़ रही तेज गर्मी के कारण फसलों को भी नुकसान है।

कृषि अनुसंधान केंद्र, श्रीगंगानगर पर आज सुबह (सोमवार) न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री रिकार्ड किया गया। रविवार को अधिकतम 30.2 डिग्री और न्यूनतम 11.2 डिग्री रहा। जबकि शनिवार को दिन का पारा 30.5 डिग्री तक चढ़ा और रात में 10.7 डिग्री पर ठिठुरन बढ़ाई। दिन में तेज धूप राहत दे रही है, लेकिन रात होते ही सूखी ठंड भी सता रही है।

बर्फबारी से उत्तर-भारत में ठंड बढ़ी

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो हिमालय क्षेत्र में मौसम पलट चुका है। वहां बर्फबारी जोरों पर है, जिससे उत्तरी हवाएं रफ्तार पकड़ चुकी हैं। ये ठंडी हवाएं सीधे उत्तर भारत को अपनी चपेट में ले रही हैं। श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जैसे जिलों में ठंड का सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की और गिरावट तय है। फिलहाल पूरे प्रदेश में मौसम ड्राई बना हुआ है, और अगले एक सप्ताह तक ड्राई ही रहेगा।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट