सीकर आर्ट्स कॉलेज में SFI ने सौंपा ज्ञापन:  रोडवेज बसों के ठहराव की मांग, 7 दिन का अल्टीमेटम – Sikar News

सीकर आर्ट्स कॉलेज में SFI ने सौंपा ज्ञापन: रोडवेज बसों के ठहराव की मांग, 7 दिन का अल्टीमेटम – Sikar News



सीकर के गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज में छात्र संगठन SFI ने रोडवेज बसों के नियमित ठहराव की मांग को लेकर प्रिंसीपक को ज्ञापन सौंपा। छात्रनेता कन्हैया चौधरी ने बताया कि नवलगढ़, झुंझनूं सहित दूर-दराज़ क्षेत्रों से आने वाले स्टूडेंट्स को रोडवेज बसें कटराथल स्ट

.

छात्रसंघ उपाध्यक्ष महेंद्र गुर्जर, इकाई अध्यक्ष विकास जांगिड़ व शक्ति यादव ने बताया कि बसों के ठहराव की यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद रोडवेज प्रशासन की ओर से अब तक स्थाई समाधान नहीं मिला है, कटराथल व शेखावाटी यूनिवर्सिटी को स्थाई स्टैंड घोषित करने के बावजूद दादिया और बगिया चौराहे की टिकट दी जा रही है, इससे स्टूडेंट्स रोजाना परेशान हो रहे हैं और एक्स्ट्रा पैसे खर्च करने को मजबूर हैं।

SFI इकाई कमेटी ने प्रिंसीपल को ज्ञापन देकर कटराथल बस स्टैंड और शेखावाटी यूनिवर्सिटी पर बसों के रेगुलर स्टाॅपेज की‌ मांग की है। ज्ञापन में यह भी लिखा है कि दोनों जगह स्टाॅपेज शुरु नहीं हुए 7 दिन बाद विरोध प्रदर्शन शुरु किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में छात्र नेता राहुल तंवर, वीरेंद्र चौधरी, पंकज कुल्हरी, निखिल मील, निकिता योगी, मीकू, रोशनी, साकिब , अमन, आदित्य, यशराज, प्रदीप नेहरा, शाद आदि शामिल थे।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट