RPF जवान ने बचाई महिला की जान, VIDEO:  पति के साथ जा रही थी घर, ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर; ASI ने दौड़ कर खींचा – Bhagalpur News

RPF जवान ने बचाई महिला की जान, VIDEO: पति के साथ जा रही थी घर, ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर; ASI ने दौड़ कर खींचा – Bhagalpur News


भागलपुर में ट्रेन पर चढ़ते समय एक महिला फिसल गई। समय रहते RPF जवान से उसे पकड़कर प्लेटफॉर्म की तरफ खींच लिया और उसकी जान बचा ली। जिसका लाइव वीडियो सामने आया है।

.

आरपीएफ पोस्ट भागलपुर के सहायक उपनिरीक्षक (ASI) संजीव कुमार झा की सतर्कता और तत्परता के कारण एक महिला यात्री की जान बच गई। घटना मंगलवार की है, जब ASI झा ट्रेन संख्या 13410 डाउन में किउल–मालदा इंटरसिटी एक्सप्रेस को सुरक्षित रूप से पास कराने के लिए मुख्य द्वार स्थित पोस्ट ऑफिस संख्या 01 के पास राउंड कर रहे थे।

राउंड के दौरान ASI झा की नजर एक महिला पर पड़ी, जो धीरे-धीरे गति पकड़ रही ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी। महिला का पैर फिसला और वह नीचे गिरने लगी। जैसे ही ASI झा ने स्थिति देखी, उन्होंने बिना समय गंवाए दौड़कर महिला को पीछे की ओर जोर से खींच लिया।

हादसे के बाद लोगों की जुटी भीड़।

जल्दबाजी में ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रही

घटना स्थल पर मौजूद लोग कुछ क्षण के लिए दहशत में आ गए, लेकिन ASI की सूझबूझ ने हादसे को टाल दिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम सोनी देवी बताया। ये कहलगांव के कालीगंज की रहने वाली है। उन्होंने कहा कि वह जल्दबाजी में ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रही थीं।

सोनी देवी ने कहा कि उनकी जान बचना ASI झा की वजह से ही संभव हो पाया। उन्होंने और उनके पति मनीष कुमार साह ने आरपीएफ विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जवानों की मुस्तैदी के कारण ही उनकी जान बची।

RPF आरपीएफ AK गिरी ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी स्थिति में चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास नहीं करें, क्योंकि एक गलती बड़ी दुर्घटना का रूप ले सकती है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट