सूरत की SBI बैंक में डकैती का मामला: किराए के एक छोटे से कमरे में 1 महीने रहे थे लुटेरे, 17 दिनों तक की रेकी – Gujarat News




सूरत के वराछा इलाके की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा में दिनदहाड़े हुई 52 लाख रुपए की नकद लूट के मामले में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिलते नजर आ रही है। क्राइम ब्रांच की जांच के दौरान डकैती में इस्तेमाल की गई दो बाइक सूरत ग्रामीण के किम क्षेत्र से बरामद की गई हैं। क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला है कि लूटेरे उधना के औद्योगिक क्षेत्र में एक छोटे से कमरे में एक महीने से अधिक समय से रह रहे थे। इस दौरान आरोपियों ने बैंक की 17 बार रैकी की थी। लूट के पांच दिन बाद पुलिस ने किम-कोसांबा रोड से लूट में इस्तेमाल की गई तीन बाइकें भी जब्त कर ली हैं। लूट के बाद एक घर में ली थी शरण यह भी जानकारी मिली है कि लूट के बाद आरोपी किम-सायण क्षेत्र में उस घर तक भी पहुंच गई है, जहां डकैतों ने वारदात के बाद सभी आरोपियों ने शरण ली थी। इस कड़ी से पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान भी लगभग साफ हो गई है। मामले में पहले ही कुछ महत्वपूर्ण सबूत हाथ लग चुके हैं। इन्हीं सुरागों के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम दिल्ली और हरियाणा में डेरा डाले हुए है और संदिग्धों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। हालांकि, क्राइम ब्रांच की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और पुलिस सूत्रों का मानना है कि अगले एक-दो दिनों में इस सनसनीखेज बैंक डकैती का पर्दाफाश हो सकता है। 13 मिनट में हुई थी 50 लाख की लूट
वराछा इलाके में 7 हथियारबंद लुटेरों ने 27 अप्रैल की दोपहर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा पर धावा बोल दिया था। लुटेरों ने बैंक कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर बंधक बनाया और 13 मिनट में 50 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए थे। आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। ———————— सोशल मीडिया से भर्ती कर नेटवर्क बना रहे थे; खुफिया इनपुट मिला था गुजरात ATS ने एंटी-नेशनल साजिश रच रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ATS के मुताबिक, ये आरोपी सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित होकर देश में “गजवा-ए-हिंद” स्थापित करने की साजिश रच रहे थे। पूरी खबर पढ़ें…



Source link