करनाल में NEET का एग्जाम कल: 8 केंद्रों पर 2732 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, कंट्रोल रूम स्थापित, हेल्पलाइन नंबर जारी, हिदायत जारी – Gharaunda News


कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते डीसी डा. आनंद कुमार शर्मा।

करनाल जिले में 3 मई को होने वाली नीट (NEET) परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शनिवार को जिला सचिवालय सभागार में उपायुक्त डा. आनंद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सेंटर सुप

.

उपायुक्त डा. आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा को हल्के में न लिया जाए। परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और शांति के साथ संपन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अगर कहीं भी किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो तुरंत उनके संज्ञान में लाया जाए, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इसके लिए 0184-2982740, 99967-11037 और 94140-5983 नंबर जारी किए गए हैं। किसी भी परीक्षार्थी को अगर किसी तरह की परेशानी आती है तो वह इन नंबरों पर संपर्क कर सकता है।

परीक्षा केंद्रों पर सभी जरूरी सुविधाएं अनिवार्य

बैठक में ड्यूटी मजिस्ट्रेट और सेंटर सुपरवाइजर्स को निर्देश दिए गए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पानी, शौचालय, सीसीटीवी, जैमर, जनरेटर और घड़ी जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हों। साथ ही उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों को दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

फोटोस्टेट की दुकानें और कोचिंग सेंटर रहेंगे बंद

उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास 3 मई को फोटोस्टेट की दुकानें और कोचिंग सेंटर किसी भी हालत में खुले नहीं रहने चाहिए। यह कदम परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

सीएमओ को निर्देश दिए गए कि सभी परीक्षा केंद्रों के पास स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस एंबुलेंस तैनात की जाए। वहीं जिला रेडक्रॉस सचिव को दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे डीसी डा. आनंद कुमार शर्मा।

परीक्षा समय और प्रवेश व्यवस्था तय

जिले में कुल 2732 परीक्षार्थियों के लिए 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके बाद किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे डीसी डा. आनंद कुमार शर्मा।

कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे डीसी डा. आनंद कुमार शर्मा।

मोबाइल और सोशल मीडिया पर सख्ती

परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। केवल अधिकृत अधिकारी ही इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा सोशल मीडिया के उपयोग पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या गड़बड़ी न हो।

प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षित व्यवस्था

उपायुक्त ने कहा कि कंट्रोल रूम से लेकर परीक्षा केंद्रों तक और वापस प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिकाओं के परिवहन की पूरी प्रक्रिया सुरक्षा तंत्र की निगरानी में पारदर्शी ढंग से पूरी की जाएगी।

करनाल में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी

करनाल में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी

परीक्षा खत्म होने तक केंद्र में ही रहेंगे परीक्षार्थी

उन्होंने सेंटर सुपरवाइजर्स को निर्देश दिए कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र से बाहर जाने की अनुमति दी जाए। इससे परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अनियमितता को रोका जा सकेगा।

उपायुक्त डा. आनंद कुमार शर्मा ने सभी अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश देते हुए कहा कि यह परीक्षा प्रशासन की साख से जुड़ी है, इसलिए हर स्तर पर सतर्कता और पारदर्शिता बनाए रखना बेहद जरूरी है।



Source link