हिसार में कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले पोस्टर वार:  विधायकों के पोस्टरों से सैलजा का फोटो गायब, आज वोट चोरी को लेकर प्रदर्शन – Hisar News

हिसार में कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले पोस्टर वार: विधायकों के पोस्टरों से सैलजा का फोटो गायब, आज वोट चोरी को लेकर प्रदर्शन – Hisar News


हिसार में विधायकों के पोस्टर के कुमारी सैलजा का फोटो नहीं लगाया जिस पर विवाद हो गया है।

हिसार में वोट चोरी के मुद्दे को लेकर आज कांग्रेस का प्रदर्शन होगा। इसमें प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र और सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के हिसार से सांसद जयप्रकाश, तीनों विधायक, ग्रामीण और शहरी जिलाध्यक्ष के अलावा कां

.

प्रदर्शन से पहले ही विधायकों की ओर से जारी पोस्टरों से गुटबाजी सामने आ रही है। विधायकों ने प्रदर्शन को लेकर अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्टर डाले तीनों विधायकों के पोस्टरों से कुमारी सैलजा का फोटो गायब दिखा।

ऐसे में सैलजा समर्थक इस प्रदर्शन से किनारा कर सकते हैं। बता दें कि वोट चोरी को लेकर पूरे हरियाणा में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। हरियाणा सहित दूसरे राज्यों में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोटरों लिस्ट में गड़गड़ी के आरोप लगाए थे।

ऐसे में आज हिसार में प्रदर्शन किया जाएगा। माना जा रहा था नए प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र और अनुशासन कमेटी बनने के बाद गुटबाजी पर लगाम लगेगी मगर हिसार में वोट चोरी को लेकर प्रदर्शन से पहले ही कांग्रेस बिखरी नजर आ रही है।

हाईकमान तक शिकायत करेगा सैलजा गुट

वहीं कांग्रेस विधायकों द्वारा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा के अपमान पर उनके समर्थकों ने हाईकमान को शिकायत करने का मन बना लिया है। इसको लेकर प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र, प्रदेश प्रभारी बीके हरि प्रशाद और केसी वेणुगोपाल सहित कइयों को शिकायत दी जाएगी। ऐसा पहली बार नहीं है हिसार में हुड्‌डा गुट के नेताओं ने सैलजा का अपमान ना किया हो इससे पहले कांग्रेस भवन से सैलजा का फोटो हटाने पर भी विवाद हो गया था।

कांग्रेस में पोस्टरों को लेकर जारी गाइडलाइन…

पोस्टर व बैनर के लिए जारी हुई थी एडवाइजरी हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी को रोकने प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने सभी नेताओं को एक लेटर जारी कर अनुरोध किया था कि अपने होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर या कार्यक्रम के बैकड्रॉप को तैयार करवाते समय प्रोटोकॉल के हिसाब से आलाकमान के नेताओं के फोटो लगवाने होंगे।

इसमें सबसे पहले सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, बीके हरिप्रसाद, राव नरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा और दीपेंद्र हुड्डा की फोटो लगाई जाएंगी। मगर कांग्रेस विधायकों के पोस्टर से एक बार फिर गुटबाजी की हवा निकल गई।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट