कपूरथला जेल में कौशल विकास कोर्स शुरू:  प्लम्बर और वेल्डिंग का मिलेगा प्रशिक्षण; कैदी कर सकेंगे स्वरोजगार – Kapurthala News

कपूरथला जेल में कौशल विकास कोर्स शुरू: प्लम्बर और वेल्डिंग का मिलेगा प्रशिक्षण; कैदी कर सकेंगे स्वरोजगार – Kapurthala News


जेल में कौशल विकास कोर्स शुरू करने को लेकर चर्चा करते अधिकारी।

पंजाब के कपूरथला की केंद्रीय जेल में कैदियों के कौशल विकास के लिए नई पहल की शुरुआत हुई है। प्रमुख सचिव जेल भावना गर्ग ने प्लम्बर और वेल्डिंग कोर्स का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डीसी अमित कुमार पंचाल और एसएसपी गौरव तूरा भी उपस्थित थे।

.

आईटीआई कपूरथला द्वारा संचालित किए जाने वाले ये कोर्स एक वर्ष के होंगे। पहले चरण में प्लम्बर कोर्स में 24 और वेल्डर कोर्स में 20 कैदियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कोर्स पूरा करने पर कैदियों को नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट मिलेगा। यह सर्टिफिकेट देश और विदेश में मान्यता प्राप्त है।

केंद्रीय जेल में जायजा लेने पहुंचे एसएसपी और प्रमुख जेल सचिव।

कैदियों को व्यवसायिक प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने का उद्देश्य

प्रमुख सचिव ने बताया कि इन कोर्सों का उद्देश्य कैदियों को व्यवसायिक प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना है। रोजगार सृजन विभाग जेल से बाहर आने पर कैदियों को स्वरोजगार स्थापित करने में मार्गदर्शन करेगा। इससे वे समाज की मुख्यधारा में सम्मानजनक जीवन जी सकेंगे।

कैदियों के सुविधाओं को लेकर बात करते अधिकारी।

कैदियों के सुविधाओं को लेकर बात करते अधिकारी।

कैदियों की स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया

दौरे के दौरान प्रमुख सचिव ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों की स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कैदियों की नियमित स्वास्थ्य जांच के निर्देश दिए। जेल सुपरिटेंडेंट श्यामल ज्योति ने कैदियों की भलाई के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में एसडीएम इरविन कौर, डीएसपी प्रभजोत सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद थे।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट