गुरुग्राम में शुरू हुई स्व-गणना: ऑनलाइन जानकारी भरने के लिए खुला पोर्टल, एक मोबाइल नंबर से एक ही परिवार की जानकारी – gurugram News


एडीसी सोनू भट्ट ने मीडिया को जानकारी देते हुए।

जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया गुरुग्राम में आज (बुधवार) से शुरू हो गई है। इसके तहत नागरिकों को 30 अप्रैल तक अपनी जानकारी स्वयं ऑनलाइन भरने का विकल्प दिया गया है। इसका उद्देश्य जनगणना प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाना है। प्रशास

.

अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) सोनू भट्ट ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि नागरिक, आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर स्व-गणना कर सकते हैं। पोर्टल पर मोबाइल नंबर के जरिए ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद लॉगिन कर पूरी प्रक्रिया आसानी से पूरी की जा सकती है। उन्होंने लोगों से इस सुविधा का लाभ उठाने और समय रहते अपनी जानकारी दर्ज करने की अपील की है।

इस तरह की जा सकेगी स्व-गणना

उन्होंने बताया कि, स्व-गणना के लिए, सबसे पहले पोर्टल पर राज्य का चयन कर वेरिफिकेशन कोड भरना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन में घर के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। यह ध्यान रखना आवश्यक है कि एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही घर का पंजीकरण संभव है।

इसके बाद, 16 भाषाओं में से अपनी पसंदीदा भाषा चुनकर ओटीपी वेरिफिकेशन पूरा करना होगा। फिर जिला और शहर का नाम दर्ज कर मैप पर अपने घर की सही लोकेशन सेट करनी होगी।

इसके पश्चात एक विस्तृत प्रश्न-उत्तर सेक्शन खुलेगा। इसमें मकान की संरचना, उपयोग, परिवार के सदस्यों की संख्या, मुखिया का नाम, लिंग, सामाजिक वर्ग, स्वामित्व की स्थिति, कमरों की संख्या, पेयजल स्रोत, बिजली, शौचालय, स्नानघर और गंदे पानी की निकासी जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां भरनी होंगी।

जानकारी देते हुए एडीसी सोनू भट्ट।

इन चीजों की जानकारी देना भी जरुरी

इसके अतिरिक्त, रसोईघर, एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन, ईंधन, इंटरनेट, मोबाइल, वाहन, कंप्यूटर जैसी सुविधाओं और परिवार द्वारा उपयोग किए जाने वाले मुख्य अनाज की जानकारी भी प्रदान करनी होगी।

सभी जानकारी भरने के बाद, उसे ध्यानपूर्वक जांचकर सबमिट करना होगा। सबमिट करने पर एक सेल्फ-एन्यूमरेशन आईडी प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना अनिवार्य है। गणना कर्मी के आने पर यह आईडी दिखानी होगी।

एडीसी ने यह भी बताया कि जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी। पहला चरण 1 से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण का होगा, जबकि दूसरा चरण 9 से 28 फरवरी 2027 तक जनगणना का होगा। इस अवसर पर जिला समन्वयक देवेश बंसल भी उपस्थित थे।



Source link