Skip to content
हिन्दी खबर एक्सप्रेस | Hindi Khabar Express
  • Home
  • ताज़ातरीन
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • झारखंड
    • उड़ीसा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • पंजाब
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • आम मुद्दे
  • लाइफस्टाइल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • एग्रीकल्चर
  • विडियो
नूंह पुलिस ने अरेस्ट किए 5 साइबर ठग:  सोने की नकली ईंट बेचने का झांसा दिया, मुंबई और तेलंगाना के लोगों को ठगा – Nuh News

नूंह पुलिस ने अरेस्ट किए 5 साइबर ठग: सोने की नकली ईंट बेचने का झांसा दिया, मुंबई और तेलंगाना के लोगों को ठगा – Nuh News

25-10-202525-10-2025 by Hindi Khabar Express


लोगों से ठगी करने वाले पांच ठगों को नूंह पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

नूंह थाना साइबर क्राइम पुलिस ने पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से चार आरोपियों को तीन अलग-अलग मामलों में पकड़ा गया, जबकि एक आरोपी को पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी लंबे समय से फर्जी सिम कार्ड, नकली मोबाइल अकाउंट और

.

पहला मामला नकली सोने की ईंट बेचने के नाम पर लोगों से ठगी करने का है। इस मामले में पुलिस ने गांव घासेड़ा बाइपास से इब्बन निवासी तिरवाड़ा और तौफिक निवासी सालाहेड़ी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि वे फर्जी सिम कार्ड का इस्तेमाल कर वॉट्सऐप के जरिए सोने की ईंटें बेचने का झांसा देकर लोगों से पैसे ठगते थे।

पुलिस ने उनके कब्जे से मोबाइल फोन, फर्जी सिम कार्ड, नकली सोने की ईंटें, हथौड़ी और छैनी बरामद की हैं। इस गिरोह से जुड़ा तीसरा आरोपी मोहब्बत निवासी तिरवाड़ा को बाद में गिरफ्तार किया गया, जिसने इब्बन और तौफिक को फर्जी सिम उपलब्ध कराई थी।

पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी।

मैसेज भेजकर कर करते थे ठगी

दूसरे मामले में थाना साइबर क्राइम नूंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर अडबर चौक नूंह से तारिफ और बिलाल दोनों निवासी मल्लाहाका थाना पुन्हाना को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी फर्जी एक्टिवेटेड सिम और फ्रॉड मोबाइल अकाउंट का इस्तेमाल कर फेसबुक और टेक्स्ट मैसेज के जरिए लोगों को ठगते थे। पुलिस जांच में पता चला कि इन मोबाइल नंबरों से मुंबई और तेलंगाना के लोगों के साथ ठगी के मामले दर्ज हैं। आरोपियों से दो मोबाइल फोन, फर्जी सिम कार्ड और संदिग्ध चेटिंग बरामद की गई।

सस्ते दामों पर बाइक भेजने का दिया झांसा

इसके अलावा, साइबर पुलिस ने पुराने मामले में सोयब निवासी सिरौली थाना सदर पुन्हाना को गिरफ्तार किया। आरोपी ने फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर सस्ते दामों में मोटरसाइकिल बेचने का झांसा देकर लोगों से पैसे ठगे। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन और दो फर्जी सिम कार्ड बरामद किए।

सभी गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।



Source link

Categories महाराष्ट्र Tags Facebook scam case, fake gold bar scam, fake SIM card fraud, Haryana, Haryana cyber arrest, Haryana police, mobile account fraud, motorcycle online scam, Nuh, Nuh cyber crime, Nuh latest news, online fraud Nuh, social media scams, WhatsApp fraud India
बहन-बहनोई को छोड़कर आ रहे साले की हादसे में मौत: बीच रास्ते अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सिर फटने से मौत – Pali (Marwar) News
कुरुक्षेत्र में SPO के बेटे पर फायरिंग का मामला: पंजाब की जेल में मिला आरोपी, प्रॉडक्शन वारंट पर पकड़ा, नेता की हत्या में काट रहा उम्रकैद – Kurukshetra News
© 2026 हिन्दी खबर एक्सप्रेस | Hindi Khabar Express • Built with GeneratePress