बहन-बहनोई को छोड़कर आ रहे साले की हादसे में मौत:  बीच रास्ते अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सिर फटने से मौत – Pali (Marwar) News

बहन-बहनोई को छोड़कर आ रहे साले की हादसे में मौत: बीच रास्ते अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सिर फटने से मौत – Pali (Marwar) News



पाली में अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गई। जिसकी बॉडी पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाई गई।

दीपावली को लेकर मिलने आए बहन-बहनोई को शाम ढलने के बाद गांव जाने के लिए वापस बस नहीं मिली तो 55 साल के मोहनलाल प्रजापत बाइक से उन्हें छोड़ने गए। वापस आते समय अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लगी। इलाज के लिए हॉ

.

घटना पाली जिले के खिंवाड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम को हुई। 55 साल के मोहनलाल पुत्र केसाराम प्रजापत निवासी नया गांव (कोट सोलंकियान) से मिलने खिंवाड़ा निवासी उनकी बहन पानी देवी और जीजा प्रभुराम मिलने आए। वे वापस जाने के लिए देर शाम को रवाना हुए तो बस नहीं मिली। ऐसे में मोहनलाल उन्हें बाइक पर बिठाकर खिंवाड़ा गांव छोड़ने गए। उन्हें घर पर सकुशल छोड़ने के बाद वे वापस बाइक लेकर नया गांव अपने घर के लिए रवाना हुए। रास्ते में नया गांव और पनोता के बीच अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई। इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल उन्हें रात को ही लाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह सूनकर परिजनों का हॉस्पिटल में ही रो-रो कर बुरा हाल हो गया। जिन्हें साथ आए रिश्तेदारों ने संभाला।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट