बुरहानपुर MIC में नारी शक्ति वंदन का प्रस्ताव पास:  महापौर की मौजूदगी में सर्वसम्मति से पारित; 33% आरक्षण को बताया मील का पत्थर – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर MIC में नारी शक्ति वंदन का प्रस्ताव पास: महापौर की मौजूदगी में सर्वसम्मति से पारित; 33% आरक्षण को बताया मील का पत्थर – Burhanpur (MP) News




बुरहानपुर नगर पालिक निगम की मेयर इन काउंसिल (MIC) की मंगलवार शाम हुई बैठक में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के समर्थन में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया है। महापौर माधुरी पटेल सहित सभी पार्षदों ने लोकसभा व विधानसभाओं में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण प्रदान करने वाले इस कानून को महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर बताया है। नगर निगम ने इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए सर्वसम्मति से हस्ताक्षर किए हैं और प्रस्ताव को क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का अभिनंदन कर उन्हें सौंप दिया है। लोकसभा और विधानसभाओं में 33% आरक्षण, नीति-निर्माण में बढ़ेगी भागीदारी प्रस्ताव में उल्लेख किया गया कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” वर्ष 2023 में संसद द्वारा पारित एक ऐतिहासिक कानून है। यह लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने का प्रावधान करता है। बैठक में इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर बताया गया है, जो महिलाओं की नीति-निर्माण में सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करेगा। महापौर बोलीं- आधी आबादी को समान अवसर देकर विकास को मिलेगी नई दिशा महापौर माधुरी पटेल ने कहा कि, “यह अधिनियम केवल राजनीतिक प्रतिनिधित्व तक सीमित नहीं है। यह देश की आधी आबादी को समान अवसर प्रदान कर भारत के समग्र विकास को नई दिशा देगा।” उन्होंने “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य की प्राप्ति में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को अनिवार्य बताया। प्रस्ताव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस अधिनियम को शीघ्र लागू करने की प्रतिबद्धता का भी जिक्र किया गया। इससे आगामी चुनावों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी और समाज में समानता, सशक्तिकरण तथा समावेशी विकास को बढ़ावा मिलेगा। बैठक में पार्षदों और MIC सदस्यों ने किए हस्ताक्षर बैठक के दौरान सभी पार्षदों और एमआईसी सदस्यों ने इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर पूर्व महापौर अतुल पटेल, एमआईसी सदस्य संध्या राजेश शिवहरे, भरत इंगले, धनराज महाजन, संभाजी सगरे, महेंद्र इंगले, अनिल विस्पुते, नितेश रोशन दलाल, अमरीन एजाज अशरफी, पार्षद स्वाति हेमेंद्र महाजन, सरला अशोक महाजन, मीना पीलिया, निर्मला मनोज फुलवानी, लता मनोहर मार्कण्डेय, पदमा गणेश वारुड़े, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण रायकवार, मंडल अध्यक्ष नीलिमा पिलिया, मंडल मंत्री महिला मोर्चा लीना महाजन, मंडल महामंत्री महिला मोर्चा चेतना रावतोले, पूर्व जिला मंत्री महिला मोर्चा जयश्री पाटीदार, मंडल मंत्री दीपिका सोनी, कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू, सहायक आयुक्त स्वर्णिका वर्मा, रितेश पाटीदार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट