धमतरी नगर निगम में कांग्रेसी पार्षदों का विरोध:  राशन कार्ड और पार्षद निधि समेत कई मुद्दों पर वीडियो कॉन्फ्रेंस रूम के बाहर दिया धरना – Dhamtari News

धमतरी नगर निगम में कांग्रेसी पार्षदों का विरोध: राशन कार्ड और पार्षद निधि समेत कई मुद्दों पर वीडियो कॉन्फ्रेंस रूम के बाहर दिया धरना – Dhamtari News


धमतरी नगर निगम में कांग्रेसी पार्षदों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस चेम्बर के बाहर धरना दिया। पार्षदों का कहना है कि उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। वार्डों में विकास कार्य रुके हुए हैं और पार्षद निधि का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

.

नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ने बताया कि तीन महीने से राशन कार्ड बनकर निगम में पड़े हैं। इन पर अधिकारियों के हस्ताक्षर नहीं हो पाए हैं। वार्ड के लोग राशन कार्ड के लिए निगम के चक्कर काट रहे हैं। पार्षदों का आरोप है कि अधिकारी एसी कमरों में बैठे हैं, जबकि जनता परेशान है।

धरने के दौरान निगम आयुक्त वीडियो कॉन्फ्रेंस छोड़कर पार्षदों के पास पहुंचीं। उन्होंने पार्षदों को आश्वासन देकर धरना समाप्त करने का आग्रह किया। लेकिन पार्षद अपनी मांगों पर अड़े रहे।

ये है प्रमुख मांगें

पार्षदों की प्रमुख मांगों में राशन कार्ड वितरण में तेजी, डीजल चोरी की जांच, रिक्शा संबंधी मुद्दों का समाधान और पार्षद निधि का समय पर भुगतान शामिल है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उनका उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने पार्षदों के साथ भेदभाव का भी आरोप लगाया।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट