भिंड में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। जिलेभर में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और दलित संगठनों द्वारा व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी, बहुजन समाज पार्टी सहित अन्य दलित संगठनों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे और उनके आदर्शों को याद करेंगे। इस अवसर को लेकर जिलेभर में पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। भिंड शहर में आजाद समाज पार्टी के नेता सौरभ जाटव के नेतृत्व में भीम नगर से एक भव्य चल समारोह निकाला जाएगा। यह चल समारोह शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ किला गेट, बजरिया, परेड चौराहा और सब्जी मंडी पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ संपन्न होगा। इस दौरान उपस्थित लोग उनके बताए मार्ग पर चलने की शपथ भी लेंगे। वहीं अटेर क्षेत्र के परा गांव में भी बाबा साहब की जयंती के उपलक्ष्य में विशाल बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली का नेतृत्व भीम आर्मी के नेता देशराज धारिया करेंगे। रैली विभिन्न मार्गों से होकर निकलेगी, जिसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल होंगे। कार्यक्रमों के दौरान बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने, सामाजिक समरसता बढ़ाने, गरीबों की मदद करने और समाज में एकता बनाए रखने जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसी प्रकार अटेर, फूप, मेहगांव, गोरमी, मौ, मिहोना, रौन, उमरी, लहार, दबोह और आलमपुर सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में भी विभिन्न आयोजन किए जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया जाएगा।
Source link
- Home
- मध्य प्रदेश
- भिंड में बाबा साहब अंबेडकर जयंती आज: शहर में निकलेगा चल समारोह, परा में होगी बाइक रैली, जगह-जगह होगा माल्यार्पण – Bhind News
भिंड में बाबा साहब अंबेडकर जयंती आज: शहर में निकलेगा चल समारोह, परा में होगी बाइक रैली, जगह-जगह होगा माल्यार्पण – Bhind News
- Share



