तेज धूप के बीच बारिश: पहले चली आंधी, गर्मी से मिली राहत – Jhunjhunu News




झुंझुनू में शनिवार दोपहर को मौसम ने करवट ली। सुबह से ही सूरज के तीखे तेवर और 43°C के भीषण तापमान से जूझ रहे लोगों के लिए दोपहर बाद का समय राहत की फुहारें लेकर आया। शहर में एक तरफ तेज धूप खिली हुई थी, तो वहीं दूसरी तरफ अचानक बादलों ने डेरा जमा लिया और तेज बारिश शुरू हो गई। ​दोपहर के बा मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। पहले हल्की बूंदाबांदी हुई और एक बार के लिए लगा कि बादल थम जाएंगे। लेकिन कुछ ही मिनटों में नजारा बदल गया। आसमान में धूल का गुबार छा गया और तेज धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। ​आज के मौसम की सबसे बड़ी विशेषता “धूप और बारिश का साथ होना” रही। जहां अमूमन बारिश होने पर अंधेरा छा जाता है, वहीं आज झुंझुनू के आसमान में बादलों के बीच तेज धूप भी नजर आई। ​पिछले कुछ दिनों से झुंझुनू का पारा लगातार बढ़ रहा था। आज की इस बारिश ने न केवल पारे को नीचे गिराया है, बल्कि वातावरण में भी ठंडक घोल दी है। ​धूल भरी आंधी और उसके बाद हुई इस तेज बारिश ने गर्मी से राहत दी।



Source link