पंजाब अपडेट्स: कबड्डी प्लेयर राणा बलाचौरिया की पिस्टल चुराने वाले की पहचान हुई, मोहाली में मर्डर के बाद निहंग सिंह के वेश में आया था – Mohali News



15 दिसंबर की शाम मोहाली के सोहाना में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान हुए कबड्डी प्रमोटर कंवर दिग्विजय राणा बलाचौरिया की हत्या मामले में पुलिस को अहम सुराग मिला है। पुलिस ने राणा की 45 बोर लाइसेंसी पिस्टल चोरी करने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली है, जो निहंग

.

जांच के अनुसार, राणा को अस्पताल ले जाते समय एक प्रबंधक ने उनकी जेब से पिस्टल और आईफोन अलग रखे थे, तभी खुद को राणा का साथी बताने वाला व्यक्ति पिस्टल लेकर फरार हो गया। मौके पर हालात नाजुक होने के कारण प्रबंधक उसकी पहचान नहीं कर सका।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पिस्टल बरामद कर ली जाएगी। वहीं टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक रूपा सोहाना ने मीडिया के जरिए अपील की है कि राणा की 10 तोले की सोने की चेन और पांच तोले का सोने का कड़ा चोरी करने वाला व्यक्ति इन्हें गुप्त रूप से वापस कर दे, अन्यथा पुलिस कार्रवाई के बाद कोई मदद नहीं मिल सकेगी।



Source link