गयाजी में पेड़ से लटका हुआ युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना मानपुर प्रखंड के मसौथा कला गांव की है।
.
मंगलवार देर शाम ग्रामीणों को गांव के बाहरी हिस्से में एक पेड़ से लटका हुआ युवक का शव दिया। पास जाकर देखा तो होश उड़ गए। आनन-फानन में मुफस्सिल थाने की पुलिस को सूचना दी गई। अंधेरा बढ़ रहा था, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर शव को अपने कब्जे में लिया।
पहचान के लिए आसपास के पुलिस स्टेशन से संपर्क
थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि किसी ने पहचान का दावा नहीं किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह साफ होगी। अभी जल्दबाजी में किसी नतीजे पर पहुंचना ठीक नहीं है। फॉरेंसिक तरीके से घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है। ग्रामीणों से भी लगातार पूछताछ हो रही है, ताकि कोई सुराग मिल सके।
हत्या की जताई आशंका
कुछ ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि हत्या के बाद शव को यहां लटकाया गया है। पहले इस इलाके में कभी नहीं देखा। पुलिस इस संभावना को भी गंभीरता से जांच में शामिल कर रही है। आसपास के सभी थानों को मृतक का हुलिया भेज दिया गया है, ताकि कोई पहचान मिल सके। फिलहाल मौत रहस्य बनी हुई है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच शुरू कर दी है।