पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद शिलान्यास के पोस्टर लगे:  TMC विधायक बोले- 6 दिसंबर को नींव रखेंगे; अयोध्या में इसी दिन ढहाया गया था विवादित ढांचा

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद शिलान्यास के पोस्टर लगे: TMC विधायक बोले- 6 दिसंबर को नींव रखेंगे; अयोध्या में इसी दिन ढहाया गया था विवादित ढांचा


कोलकाता5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद के शिलान्यास के पोस्टर लगे हैं। इन पर लिखा है- जिले के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद का शिलान्यास समारोह होगा। तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक हुमायूं कबीर को आयोजनकर्ता बताया गया है।

खुद कबीर ने मंगलवार को कहा- हम 6 दिसंबर को मस्जिद की नींव रखेंगे। तीन साल में इसका निर्माण पूरा होगा। कार्यक्रम में कई मुस्लिम नेता शामिल होंगे।

अयोध्या में विवादित ढांचा 6 दिसंबर 1992 को कार सेवकों ने ध्वस्त कर दिया था। अगले महीने बाबरी विध्वंस के 33 साल पूरे हो जाएंगे। TMC विधायक का कहना है कि इसी मौके पर यह आयोजन किया गया है।

TMC विधायक का यह बयान तब सामने आया है जब मंगलवार को अयोध्या में PM मोदी ने राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण का मतलब है मंदिर अब पूर्ण हो गया। 22 जनवरी, 2024 को राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी।

बेलडांगा में पानी की टंकी सहित कई सार्वजनिक जगहों पर पोस्टर देखे गए।

बेलडांगा में पानी की टंकी सहित कई सार्वजनिक जगहों पर पोस्टर देखे गए।

भाजपा बोली- TMC मस्जिद नहीं, बांग्लादेश की नींव रख रही

वहीं, भाजपा ने इसकी कड़ी आलोचना की है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि TMC पश्चिम बंगाल में मस्जिद नहीं, बल्कि बांग्लादेश की आधारशिला रख रही है।

गिरिराज सिंह ने दावा किया कि ममता बनर्जी सरकार बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं के समर्थन पर टिकी है। जिस तरह TMC हिंदुओं की लाशों पर राजनीति कर रही है, वह लंबे समय तक नहीं चलेगा।

कांग्रेस नेता ने TMC विधायक का समर्थन किया

कांग्रेस नेता उदित राज ने TMC विधायक कबीर का समर्थन किया है। उन्होंने कहा- अगर मंदिर का शिलान्यास हो सकता है तो मस्जिद का क्यों नहीं? विरोध करने वाले बिना वजह विवाद खड़ा कर रहे हैं। यह धार्मिक स्वतंत्रता है।

——————————

बंगाल से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

ममता बोलीं- चुनाव आयोग अब बीजेपी आयोग बन गया, यह निष्पक्ष संस्था नहीं

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि चुनाव आयोग अब निष्पक्ष नहीं रहा। यह ‘बीजेपी आयोग’ बन गया है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें बंगाल में चुनौती दी गई, तो वे पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला देंगी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट