2 बार तलाक दे चुकी महिला की मौत:  महिला के परिजनों ने तीसरे युवक पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया, 2 साल की बेटी भी – Alwar News

2 बार तलाक दे चुकी महिला की मौत: महिला के परिजनों ने तीसरे युवक पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया, 2 साल की बेटी भी – Alwar News



अलवर के बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र के नसोपुर गांव में 22 साल की महिला की पिहर में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। महिला का दो बार तलाक हो चुका है। अब तीसरे युवक पर जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया है। आरोपी युवक साबिर हरियाणा का निवासी है। महिला का पहल

.

मृतक महिला आइशा पुत्री बदलू के बड़े भाई खालिद ने बताया कि उसकी बहन की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हुई है। जिसके दो साल की बेटी भी है। बहन ने हरियाणा के साबिर को 40 हजार रुपए उधार दिए थे। उसने पैसे नहीं लौटाए। आखिर में बहन को जहर खाकर मरने काे मजबूर कर दिया। पुलिस को रिपोर्ट दी है।

परिवार के लोगों ने बताया कि आइशा का 5 साल पहले हरियाणा में नई बिछोड़ निवासी आलीम से निकाह हुआ था। लेकिन वह उसके साथ आए दिन मारपीट करता था। जिसके कारण आलीम को तलाक दे दिया था। उसके बाद करीब 2 साल तक हरियाणा के नैवाणा निवासी तोफिक से निकाह के बाद रही। लेकिन वह कोई पैसा नहीं कमाता था। जिसके कारण उसे भी तलाक दे दिया था। उसके बाद आइशा हरियाणा के ही साबिर के संपर्क में आ गई। साबिर ने उससे 40 हजार रुपए ले लिए। लेकिन लौटाए नहीं। जिसके कारण आइशा बहुत परेशान होती रही। काफी बार साबिर से बातें की है। जिसका रिकॉर्ड भी है। साबिर ने उसे जहर खाने को मजबूर कर दिया। अब उसकी जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। जिसके एक ढाई साल की बेटी है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट