टेक्सास38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
टेस्ला कंपनी के शेयरहोल्डर्स ने 6 नवंबर को CEO इलॉन मस्क का 1 ट्रिलियन डॉलर का पे पैकेज पास कर दिया है। ये पैकेज अब उन्हें दुनिया का पहला ट्रिलियनेयर बना सकता है। वोटिंग में 75% से ज्यादा शेयरधारकों ने हां कहा, जिसमें मस्क के 15% शेयर्स शामिल नहीं थे।
पे पैकेज मंजूर होने के बाद मस्क ने शेयरधारकों को थैंक किया। उन्होंने कहा, “ये टेस्ला का नया चैप्टर नहीं, बल्कि नई बुक है। लोग गरीबी खत्म करने और अच्छी मेडिकल केयर की बात करते हैं, लेकिन सिर्फ एक तरीका है- ऑप्टिमस रोबोट। ये साइ-फाई जैसा लगता है, लेकिन रियल है।”
सेलफोन से बड़ा प्रोडक्ट होगा ऑप्टिमस रोबोट
रोबोट्स पर बात करते हुए मस्क ने कहा, “ये सबसे बड़ा प्रोडक्ट होगा, सेल फोन्स से भी बड़ा… हर इंसान को अपना पर्सनल रोबोट चाहिए होगा।” उन्होंने दावा किया कि रोबोट्स सर्जन्स रिप्लेस कर देंगे, ग्लोबल पॉवर्टी खत्म करेंगे, इकोनॉमी रीशेप करेंगे।
ऑप्टिमस टेस्ला का ह्यूमनॉइड रोबोट है, जो 2021 में अनाउंस हुआ और 2022 में पहला प्रोटोटाइप दिखाया गया। इसका मकसद फैक्ट्री वर्क, घरेलू काम या वो जॉब्स करना है जो इंसान नहीं करना चाहते। टेस्ला का फोकस अब रोबोट और ऑटोनॉमस कार्स पर ही है।

तीन बड़ी शर्तों को पूरा करने पर ही मिलेगा पैकेज
ये 1 ट्रिलियन डॉलर का कंपनसेशन एग्रीमेंट 10 साल का प्लान है, जिसमें मस्क को 12 हिस्सों में स्टॉक ऑप्शन्स मिलेंगे। फुल पेमेंट पाने के लिए कुछ बेंचमार्क पूरे करने पड़ेंगे।
- कंपनी का मार्केट कैप 8.5 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 750 लाख करोड़ रुपए हो जाना।
- फुल सेल्फ-ड्राइविंग सॉफ्टवेयर के 1 करोड़ पेड सब्सक्रिप्शन हासिल करना।
- 10 लाख ह्यूमनॉइड रोबोट्स बेचना। 18 महीनों में इसके प्रोडक्शन शुरू होने की उम्मीद है।
टेस्ला की करंट वैल्यू 1.40 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 124 लाख करोड़ रुपए है। पैकेज के लिए 466% ग्रोथ की जरूरत है, जो एनवीडिया के $5 ट्रिलियन की रिकॉर्ड वैल्यू से भी आगे है।
मस्क की कंपनी में होल्डिंग बढ़कर 29% हो सकती है
मस्क पहले से ही दुनिया के सबसे अमीर इंसान हैं, और ये प्लान पास होने से उनकी होल्डिंग 15% से बढ़कर 29% हो सकती है। कंपनी के चेयरमैन रॉबिन डेनहोल्म ने कहा, “ये प्लान टेस्ला को सुपरचार्ज करने के लिए डिजाइन किया गया है, कोई आसान टारगेट नहीं है।”
EV से शिफ्ट, रोबोटैक्सी और ह्यूमनॉइड रोबोट्स पर नजर
टेसला अब EVs से ज्यादा सेल्फ-ड्राइविंग कार्स, रोबोटैक्सी और ह्यूमनॉइड रोबोट्स पर फोकस कर रही है। मस्क ने शेयरधारक मीटिंग में कहा कि रोबोट्स कार्स से ज्यादा इंपॉर्टेंट हैं। फुल सेल्फ-ड्राइविंग (FSD) सॉफ्टवेयर अभी ड्राइवर अटेंशन की जरूरत रखता है।
रोबोट्स अभी डेवलपमेंट में हैं और बिक्री नहीं हो रही, तो टारगेट्स मिस होने पर मस्क को शेयर्स नहीं मिलेंगे। कंपनी चैलेंजेस के बावजूद ये पैकेज मोटिवेशन के तौर पर देखा जा रहा है।

टेस्ला शेयरहोल्डर्स मीटिंग के फैसलों के बाद इलॉन मस्क और टेस्ला ऑप्टिमस ने डांस किया।
1 ट्रिलियन डॉलर के पैकेज से मजबूत इन्फ्लुएंस चाहते हैं मस्क
मस्क का कहना है कि पैकेज वेल्थ के लिए नहीं, बल्कि वोटिंग कंट्रोल के लिए है ताकि वो स्ट्रॉन्ग इन्फ्लुएंस रख सकें लेकिन फायर भी हो सकें अगर जरूरी हो।
- बीते दिनों Q3 अर्निंग्स कॉल में इन्वेस्टर्स ने मस्क से ऑप्टिमस रोबोट को मार्केट में लाने वाली मौजूदा चुनौतियों के बारे में पूछा गया। मस्क ने कहा कि टेस्ला की मैन्युफैक्चरिंग और टेक की ताकत जबरदस्त है, लेकिन बेसिक चिंता टेस्ला में वोटिंग कंट्रोल को लेकर है।
- उन्होने कहा- वोटिंग कंट्रोल इतना होना चाहिए कि मजबूत इन्फ्लुएंस मिले, लेकिन इतना ज्यादा न हो कि अगर मैं पागल हो जाऊं तो मुझे फायर न किया जा सके। अगर मजबूत इन्फ्लुएंस न हो, तो मैं ये रोबोट आर्मी बनाने में कंफर्टेबल नहीं महसूस करता।
मस्क के समर्थक बोले- ये मोटिवेशन है, विरोधी बोले- वेल्थ कंसंट्रेशन
टेस्ला के बोर्ड और कई इनवेस्टर्स, जैसे फ्लोरिडा का पब्लिक पेंशन फंड, इस प्लान को मस्क को मोटिवेट करने वाला बता रहे हैं। फंड ने फाइलिंग में कहा…
- जो लोग प्लान को ‘बहुत बड़ा’ कहते हैं, वो टेस्ला के एम्बिशन को इग्नोर कर रहे हैं। कंपनी ने पहले भी ऐसे इंसेंटिव से EV और क्लीन एनर्जी में ग्लोबल लीडरशिप हासिल की।
- आर्क इन्वेस्ट की CEO कैथी वुड ने X पर लिखा, “इनवेस्टर्स को समझ नहीं आ रहा कि मस्क के गोल्स अचीव होने पर वो और उनके क्लाइंट्स को कितना फायदा होगा।”
लेकिन न्यूयॉर्क और कैलिफोर्निया के पेंशन फंड्स ने विरोध किया। नॉर्वे सोवरेन वेल्थ फंड ने कहा, “मस्क की वैल्यू क्रिएशन की तारीफ है, लेकिन अवॉर्ड का साइज, डाइल्यूशन और की पर्सन रिस्क चिंता की बात है। वहीं पोप लियो XIV ने कहा- मस्क का कंपेंसेशन वर्किंग पीपल और अमीरों के बीच गैप का सिंप्टम है। टेस्ला वर्कर्स की मीडियन सैलरी 2024 में $57,000 थी।



