फतेहाबाद के नगर पार्षदों के धरने को लेकर जानकारी देते पार्षद मोहन लाल नारंग।
फतेहाबाद में नगर पार्षदों का धरना लगातार चौथे दिन जारी रहेगा। अभी तक जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) पार्षदों काे कोई सकारात्मक जवाब नहीं दे पाए हैं। पार्षदों का कहना है कि हमने डीएमसी को अपने एजेंडे दे दिए हैं। अब डीएमसी पार्षदों को बताएं कि इन एजेंडों पर
.
कोई ठोस और पॉजिटिव जवाब मिलने के बाद ही धरना खत्म किया जाएगा। जब तक ठोस जवाब नहीं मिलेगा, पार्षद धरना देकर अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।
बता दें कि, फतेहाबाद शहर में लंबे समय से ठप पड़े विकास कार्यों को लेकर नगर पार्षदों की डीएमसी अनुराग ढालिया के साथ गुरुवार दोपहर बाद बैठक हुई थी। बैठक में पार्षदों ने सामूहिक एजेंडे बनाकर दिए। इनमें 32 एजेंडे शामिल रहे। हालांकि, 70 और एजेंडों के एस्टीमेट थे, जिन पर अभी तक काम शुरू नहीं हो सका है।
पार्षदों ने उन एजेंडों पर भी जल्द काम शुरू करवाने की मांग की। मीटिंग में डीएमसी और अधिकारी पार्षदों को यह नहीं बता पाए कि ये काम कब तक शुरू हो सकेंगे। इस कारण मीटिंग पार्षदों के लिए संतोषजनक नहीं रही। ऐसे में अब पार्षदों ने धरने के जरिए अपना संघर्ष जारी रखने का ऐलान कर दिया।
नगर परिषद में पार्षदों का धरना जारी रहेगा। पार्षदों का कहना है कि जब तक डीएमसी ठोस जवाब नहीं देंगे, तब तक धरना खत्म नहीं करेंगे।
जानिए… कैसे शुरू हुआ पार्षदों का ताजा विरोध प्रदर्शन
दरअसल, 3 नवंबर सोमवार को वार्ड नंबर नौ के पार्षद सुभाष नायक नगर परिषद कार्यालय में एक्सईएन के कक्ष के बाहर धरना लगाकर बैठ गए थे। सुभाष नायक ने आरोप लगाया था कि, उनके वार्ड में कई महीनों से विकास कार्य ठप पड़े हैं। नए काम शुरू नहीं हो रहे हैं। दो महीने पहले गलियों के निर्माण के लिए मौका दिखा गया।
फिर भी जेई ने एस्टीमेट तक नहीं बनाए। इसके अलावा सीवर, पानी, सड़क, स्ट्रीट लाइट संबंधी समस्याओं का भी कोई समाधान नहीं हो रहा है। उसी दिन रात को सुभाष नायक की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया। मगर वह फिर से धरने पर आ गए।
मंगलवार से सभी पार्षदों ने शुरू कर दिया था धरना
इसके बाद मंगलवार 4 अक्टूबर से सुभाष नायक के समर्थन में सभी पार्षदों ने धरना शुरू कर दिया। नगर परिषद के गेट पर तालाबंदी कर दी गई। इसके बाद पहले सीटीएम गौरव गुप्ता, फिर डीएमसी अनुराग ढालिया पार्षदों के बीच पहुंचे और उन्हें मनाकर तालाबंदी खुलवाई।
डीएमसी बताएं कब काम शुरू होगा-नारंग
वार्ड नंबर 12 के पार्षद मोहन लाल नारंग ने बताया कि हमने डीएमसी को अपने एजेंडे दे दिए हैं। अब डीएमसी या तो धरने पर आकर बताएं या कोई मीटिंग बुलाकर जानकारी दें कि वह इन एजेंडों पर काम कब शुरू करवाएंगे। हम वार्डों में काम शुरू करवाने के लिए धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।



