.
पटेल सेवा संघ रामगढ़ धर्मशाला के प्रांगण में लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150 वीं जयंती धूमधाम मनाई गई। सर्वप्रथम लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की चित्र पर माल्यार्पण की गई।
संघ के अध्यक्ष मनोज मंडल ने कहा कि पटेल जी के बताए मार्ग में सभी चलना है ओर लोगों को जागरूक करना है। संघ के सचिव नीरज मंडल ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल पूरे भारत के लोगों को एक सूत्र में बांधने का कार्य किए थे। जिसके कारण उन्हें आज सभी लोग लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम से संबोधन करते है।
वह हमेशा समाज को अखंडता में एकता का प्रतीक के रूप में आज भी जाने जाते है। एकता ही भारत की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने देश की रियासतों को जोड़कर इसे साकार किया। विश्वास और दृढ़ निश्चय से बढ़कर कोई ताकत नहीं है। उन्होंने हमेशा सिखाया कि जो व्यक्ति अपने उद्देश्य पर अडिग रहता है, वही सच्चा विजेता होता है। लोगों के बीच मिठाइयां बांट कर जयंती की खुशी जाहिर की गई। मौके पर पटेल सेवा संघ रामगढ़ के कोषाध्यक्ष अशोक महतो, संजीव रावत, अरुण महतो, अनिल कुमार, रवि शेखर सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।



