महागठबंधन में आज हो सकता है सीटों का ऐलान:  CM फेस कौन होगा अब भी फाइनल नहीं; सामने आई कांग्रेस के 13 संभावित कैंडिडेट्स की लिस्ट – Patna News

महागठबंधन में आज हो सकता है सीटों का ऐलान: CM फेस कौन होगा अब भी फाइनल नहीं; सामने आई कांग्रेस के 13 संभावित कैंडिडेट्स की लिस्ट – Patna News


महागठबंधन में भी सीट शेयरिंग फाइनल हो चुकी है। कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा आज इसका ऐलान हो सकता है। राबड़ी आवास पर शुक्रवार को RJD संसदीय दल की बैठक हुई। डेढ़ घंटे तक चली बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई।

.

भाई वीरेंद्र ने कहा कि हम लोगों ने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को अधिकृत किया है। हम लोगों ने विश्वास जताया है कि जो भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्णय होगा, उसका मान होगा।

महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बनी सहमति!

महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर सहमति बनती दिख रही है। सूत्रों के मुताबिक लगभग सभी दलों के बीच फॉर्मूला तय हो चुका है और 1-2 दिन में इसका आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है। तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के शीर्ष नेता इसकी घोषणा करेंगे।

जानिए संभावित सीट बंटवारा इस तरह हो सकता है…

  • RJD – 137
  • कांग्रेस – 54
  • VIP – 18
  • CPI(ML) – 22
  • CPI – 4
  • CPM – 6
  • JMM – 2

नोट- LJP(पारस गुट) के महागठबंधन में शामिल होने पर उसे 3 सीटें दी जा सकती हैं। ये सीटें आरजेडी अपने कोटे से छोड़ेगी।

शुक्रवार को मीटिंग के बाद राबड़ी आवास से बाहर निकलते हुए तेजस्वी यादव।

RJD में शामिल हुए संतोष कुशवाहा

पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने जदयू का साथ छोड़ RJD का दामन थाम लिया। जदयू ही नहीं बल्कि NDA के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है। पूर्णिया से दो बार सांसद रहे संतोष कुशवाहा सीएम नीतीश के सबसे भरोसेमंद सिपाही माने जाते थे।

संतोष कुशवाहा के पूर्णिया के उस धमदाहा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा है, जहां से जदयू की कद्दावर नेत्री मंत्री लेसी सिंह चुनाव लड़ती हैं। ऐसे में मंत्री लेसी सिंह के लिए पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा बड़ी मुसीबत बनेंगे।

कांग्रेस के 13 संभावित कैंडिडेट्स की लिस्ट

सीट बंटवारे को लेकर राजद और कांग्रेस के बीच तल्खी बढ़ गई है। कांग्रेस ने राजद को जल्द से जल्द बंटवारे का अल्टीमेटम दिया है। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो 13 अक्टूबर से कांग्रेस अपने उम्मीदवारों को उतारना शुरू कर देगी। कांग्रेस ने 13 सीटों पर कैंडिडेट्स लगभग फाइनल कर लिए हैं।

बाहुबली सूरजभान सिंह कल RJD जॉइन करेंगे

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और बाहुबली नेता सूरजभान सिंह कल RJD ज्वाइन करेंगे। सूत्रों के मुताबिक कल पशुपति पारस गुट की एक बड़ी बैठक बुलाई गई है।

इस बैठक के बाद यह भी निर्णय लिया जा सकता है कि पशुपति पारस अपनी पार्टी का विलय आरजेडी में कर देंगे। अगर विलय नहीं होता है तो सूरजभान सिंह राष्ट्रीय जनता दल जॉइन करेंगे। कल राजद के साथ भी पशुपति पारस की बैठक है।

क्या आप हैं बिहार की राजनीति के एक्सपर्ट? खेलिए और जीतिए 2 करोड़ तक के इनाम

बिहार की राजनीति से जुड़े 5 आसान सवालों के जवाब दीजिए और जीतिए 2 करोड़ तक के इनाम। रोज 50 लोग जीत सकते हैं आकर्षक डेली प्राइज। लगातार खेलिए और पाएं लकी ड्रॉ में बंपर प्राइज सुजुकी ग्रैंड विटारा जीतने के मौके।

चुनावी क्विज अभी खेलने के लिए यहां क्लिक करें – https://dainik.bhaskar.com/GXiUvc8h3Wb



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट