पलामू में मच्छर अगरबत्ती से मकान जला:  3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, सगाई के सामान सहित 8 लाख का नुकसान – Palamu News

पलामू में मच्छर अगरबत्ती से मकान जला: 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, सगाई के सामान सहित 8 लाख का नुकसान – Palamu News




पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के पनेरीबांध गांव में सोमवार रात मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती से लगी आग में एक खपरैल मकान पूरी तरह जल गया। इस घटना में करीब आठ लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है, जिसमें 50 हजार रुपए नगद भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 10:30 बजे दिलीप पाठक के घर में हुई। घर के भीतर जलाई गई मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती से आग लगी, जो तेजी से कंडी-बांस के कच्चे मकान में फैल गई। घटना के समय परिवार के सदस्य सो रहे थे, जिससे उन्हें आग लगने की जानकारी देर से मिली। हालांकि, सभी सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचा ली। मोटर पंप की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मोटर पंप की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद देर रात 2 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। दिलीप पाठक ने बताया कि इस आगजनी में उनकी नतिनी की सगाई के लिए खरीदे गए सामान, सोने-चांदी के जेवरात, 50 हजार रुपए नगद, खाद्य सामग्री, कपड़े और फर्नीचर सहित अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए हैं। घटना के समय दिलीप पाठक और उनकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं थे, वे मंगलवार सुबह घर पहुंचे। पूरा मकान जल जाने के कारण अब परिवार को अपनी बेटी के घर रहना पड़ेगा। इस घटना से परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट