पलामू में मिली जंजीर से बंधी युवती की लाश:  हत्या कर झाड़ियों में फेंके जाने की आशंका, लापता लड़कियों की जानकारी जुटा रही पुलिस – Palamu News

पलामू में मिली जंजीर से बंधी युवती की लाश: हत्या कर झाड़ियों में फेंके जाने की आशंका, लापता लड़कियों की जानकारी जुटा रही पुलिस – Palamu News



पलामू में बुधवार की शाम एक युवती का शव बरामद हुआ। उसके पैर में लोहे की जंजीर बंधी है और शरीर पर चोट के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के पहले उसे बंधक बनाकर रखा गया होगा। पुलिस ने इसे हत्या मानते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। नावाबाजार थ

.

चेहरे और शरीर पर भी कई जख्म के निशान पाए गए

स्थानीय लोगों ने बुधवार की शाम को शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। युवती की उम्र लगभग 18 से 20 साल है। उसके दाहिने पैर में लोहे की जंजीर बंधी हुई थी, जिसमें ताला लगा है। चेहरे और शरीर पर भी कई जख्म के निशान पाए गए हैं। युवती को बंधक बनाकर मारने के बाद शव को झाड़ियों में लाकर फेंका गया है।

युवती की पहचान नहीं हो पाई

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एमएमसीएच भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि युवती की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थानों से लापता लड़कियों की जानकारी जुटा रही है और घटना के सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। प्रथम दृष्ट्या शव को कहीं और से लाकर यहां फेंका गया प्रतीत हो रहा है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट