राजसमंद में चारभुजा थाना सर्कल में एक ही कुएं से तीन में दो युवकों के शव मिला था। 10 दिन बाद भी मामले में खुलासा नहीं हो पाया है।
मामला रिछेड़ क्षेत्र के कड़ेचा की ओढ़ मोड़ स्थित केलवाड़ा सड़क मार्ग के पास बने कुएं का है, जहां 12 मई और 14 मई को अलग-अलग शव बरामद हुए थे। एक ही कुएं से मिले दोनों के शव चारभुजा थाना प्रभारी सीआई भगवत सिंह के अनुसार 12 मई को मिले शव की पहचान पाली जिले के देसूरी थाना क्षेत्र के घाणेराव भोपजी का गुड़ा निवासी रूप नाथ (30) पुत्र मोती नाथ के रूप में हुई थी। शव का पोस्टमार्टम 13 मई को कराया गया। इसके बाद 14 मई को उसी कुएं से एक और शव मिला, जो 4 से 5 दिन पुराना बताया गया। शव की हालत खराब थी और चेहरा पहचानने में मुश्किल हो रही थी। पुलिस जांच और पहचान के प्रयासों के बाद 16 मई को दूसरे मृतक की पहचान देवगढ़ क्षेत्र के जोगेला निवासी भगवान नाथ (20) पुत्र लादू नाथ के रूप में हुई। 10 मई के बाद फोन बंद आया था पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जांच में सामने आया कि दोनो मृतक आपस में दोस्त थे और मुंबई में एक ही जगह काम करते थे व 4 मई को साथ ही राजस्थान लौटे थे। उसके बाद दोनों आसपास के क्षेत्रों में घूमते रहे, 5 मई को कुंभलगढ़ गए, उसके बाद 9 मई तक वो इधर-उधर घूमते रहे। मृतक रूप नाथ की बहन भी कुंभलगढ़ में रहती थी। दोनों दोस्तों के मोबाइल 10 मई से स्विच ऑफ था। उसके बाद दोनों के शव एक ही कुएं से मिले। अब पुलिस इस बात की गहन जांच कर रही है कि दोनों की मौत हादसा, आत्महत्या या किसी साजिश का नतीजा है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट व एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
Source link