इलॉन मस्क जल्द ही दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन सकते हैं। दरअसल, इलॉन मस्क की रॉकेट और सैटेलाइट कंपनी स्पेसएक्स शेयर बाजार में लिस्ट होने की तैयारी कर रही है, जो वॉल स्ट्रीट के इतिहास का सबसे बड़ा IPO हो सकता है। इसकी लिस्टिंग के बाद मस्क की नेटवर्थ 1 ट्रिलियन के पार पहुंच सकती है। फोर्ब्स बिलियनेयर्स लिस्ट के मुताबिक, अभी मस्क 807 बिलियन डॉलर यानी 77 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं। बुधवार को कंपनी ने SPCX टिकर सिंबल के तहत लिस्ट होने का प्लान पेश किया है। जिससे इस कंपनी के फाइनेंस-लीडरशिप जैसी अन्य जानकारी पहली बार सामने आई है। IPO से इलॉन मस्क कैसे बनेंगे ट्रिलियनेयर? स्पेसएक्स ने खुद की वैल्यूएशन 1.25 ट्रिलियन डॉलर आंकी है। बीबीसी (BBC) के मुताबिक, इस वैल्यूएशन से स्पेसएक्स में मस्क की बहुमत हिस्सेदारी की कीमत 600 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो सकती है। उनकी मौजूदा संपत्ति और इस लिस्टिंग को मिलाकर मस्क की कुल नेटवर्थ 1 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर सकती है। मस्क पिछले साल ही 500 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ पार करने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बने थे। वह इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी टेस्ला के CEO भी हैं। स्पेसएक्स में कॉमन शेयर्स और क्लास बी शेयर्स के कॉम्बिनेशन के जरिए मस्क के पास 85.1% वोटिंग पावर है। लीडरशिप स्ट्रक्चर पहली बार सामने आया IPO फाइलिंग से स्पेसएक्स की लीडरशिप और ओनरशिप स्ट्रक्चर का पहली बार खुलासा हुआ है। मस्क कंपनी के चेयरमैन के रूप में काम करते हैं, जबकि प्रेसिडेंट और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर ग्विन शॉटवेल भी बोर्ड में शामिल हैं। अन्य डायरेक्टर्स में चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर ब्रेट जॉनसन, वेंचर कैपिटलिस्ट रैंडी ग्लेन, स्टीव जर्विटसन, ल्यूक नोजेक, इरा एहरेनप्रेइस, प्राइवेट इक्विटी एग्जीक्यूटिव एंटोनियो ग्रासियस और गूगल एग्जीक्यूटिव डोनाल्ड हैरिसन शामिल हैं। मस्क का मार्स मिशन और सैलरी की शर्तें मस्क को 2019 से हर साल 54,080 डॉलर की फिक्स सैलरी मिल रही है। हालांकि, स्पेसएक्स ने कहा कि मस्क को 66,666,665 (6.66 करोड़) शेयर्स की 15 किश्तें मिल सकती हैं। बशर्ते कंपनी शेयर बाजार में 500 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 7.5 ट्रिलियन डॉलर की वैल्यूएशन के टारगेट को छुए और कम से कम 10 लाख निवासियों के साथ मंगल ग्रह (Mars) पर एक स्थायी मानव बस्ती सफलतापूर्वक स्थापित करे। ये शेयर्स तभी दिए जाएंगे जब दोनों शर्तें पूरी होंगी और मस्क कंपनी में कार्यरत रहेंगे। इसके अलावा इस साल की शुरुआत में xAI के साथ मर्जर के बाद स्पेसएक्स ने एआई (AI) बिजनेस से मस्क के पुराने मुआवजे के अरेंजमेंट को 302 मिलियन शेयर्स के एक नए अवॉर्ड से बदल दिया है। यह अवॉर्ड फ्यूचर वैल्यूएशन टारगेट और सालाना 100 टेरावॉट कंप्यूटिंग पावर देने वाले डेटा सेंटर्स को लॉन्च करने से जुड़ा है। AI, स्टारलिंक और पृथ्वी के बाहर जीवन पर फोकस मस्क ने 2002 में स्पेसएक्स की शुरुआत एक रॉकेट कंपनी के रूप में की थी, जिसने 2021 में स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस लॉन्च करके टेलीकम्युनिकेशन में विस्तार किया। कंपनी ने अपने 277 पन्नों के प्रॉस्पेक्टस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सैटेलाइट कनेक्टिविटी और स्पेस एक्सप्लोरेशन पर फोकस को लेकर एक बड़ा लॉन्ग-टर्म विजन पेश किया है। कंपनी ने कहा कि उसका मिशन जीवन को मल्टीप्लेनेटरी बनाना और ब्रह्मांड की वास्तविक प्रकृति को समझना है। स्पेसएक्स स्टारलिंक नेटवर्क के लिए तेजी से सैटेलाइट्स बनाना और लॉन्च करना जारी रखेगी। साथ ही इसका उद्देश्य सूर्य की ऊर्जा का उपयोग करके एक ट्रुथ-सीकिंग एआई को पावर देना है, जो साइंटिफिक डिस्कवरी को आगे बढ़ा सके और चांद पर एक बेस व अन्य ग्रहों पर शहरों का निर्माण कर सके। 28.5 ट्रिलियन डॉलर का बड़ा मार्केट अवसर कंपनी ने इन्वेस्टर्स को बताया कि वह 28.5 ट्रिलियन डॉलर का संभावित मार्केट अवसर देखती है। इस मार्केट में स्पेस-इनेबल्ड सॉल्यूशंस में 370 बिलियन डॉलर, स्टारलिंक सैटेलाइट्स के जरिए कनेक्टिविटी सर्विसेज में 1.6 ट्रिलियन डॉलर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अवसरों में 26.5 ट्रिलियन डॉलर शामिल हैं। एआई बिजनेस के भीतर स्पेसएक्स ने अंतरिक्ष में डेटा सेंटर्स लॉन्च करने से 2.4 ट्रिलियन डॉलर, संभावित कंज्यूमर सब्सक्रिप्शन से 760 बिलियन डॉलर, डिजिटल एडवरटाइजिंग से 600 बिलियन डॉलर और एंटरप्राइज एप्लिकेशंस से 22.7 ट्रिलियन डॉलर का अनुमान लगाया है। स्पेसएक्स का फाइनेंशियल पोर्टफोलियो
Source link