पत्नी पीहर गई, डिप्रेशन में पति ने किया सुसाइड: सरकारी हॉस्पिटल में संविदा पर करता था काम, पुलिस जुटी जांच में – Pali (Marwar) News




अनबन के चलते पत्नी छोड़कर पीहर चली गई। ऐसे में पत्नी के वियोग में डिप्रेशन में आए 36 साल के सुरेश ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा। मृतक सुमेरपुर के सरकारी हॉस्पिटल में संविदा पर स्वास्थ्य मार्गदर्शक के पद पर लगा था।
सुमेरपुर थानाप्रभारी सवाई सिंह ने बताया कि मंगलवार को जवाई बांध रेलवे स्टेशन के निकट 36 साल के सुरेश पुत्र कालूराम की बॉडी मिली। जिसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। मृतक सोमवार शाम को घर से बिना बताए निकल गया था।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी उसे छोड़कर करीब आठ-दस सालों से पीहर में बैठी है। मृतक के एक बेटी भी है। वह पत्नी को वापस लाना चाहता था। पत्नी के छोड़कर चले जाने के चलते वह डिप्रेशन का शिकार था। संभवत यह डिप्रेशन ही उसकी मौत का कारण बना। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।



Source link