करनाल में घर में घुसकर चोरी करने वाला गिरफ्तार: चांदी के आभूषण बरामद किए, कोर्ट में पेश कर जेल भेजा – Gharaunda News




करनाल जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना बुटाना के अंतर्गत पुलिस चौकी नीलोखेड़ी की टीम ने घर में घुसकर चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर गुरबचन सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता ने बीती 30 अप्रैल को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि एक व्यक्ति उसके घर में घुस आया और नगदी और चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गया। गुप्त सूचना के आधार पर दबोचा आरोपी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस चौकी नीलोखेड़ी इंचार्ज नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जांच के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को काबू कर लिया गया। कब्जे से बरामद हुए आभूषण पुलिस ने आरोपी की पहचान पवन कुमार पुत्र अजमेर सिंह निवासी नीलोखेड़ी, करनाल के रूप में की है। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चोरी किए गए 8.50 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को आज (5 मई) को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।



Source link