धौलपुर में भीषण गर्मी के बीच पक्षियों को पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नया दर्शन संस्था ने बसेड़ी स्थित भूतेश्वर मंदिर परिसर में परिंडे बांधे। लोगों ने इसे संस्था की सराहनीय पहल बताया है। इस अवसर पर बाड़ी थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा ने संस्था के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष पक्षियों के लिए परिंडे बांधना एक पुनीत कार्य है। शर्मा ने बताया कि संस्था ऐसे स्थानों का चयन करती है जहां परिंडों में नियमित रूप से पानी भरा जा सके। उन्होंने आमजन से भी अपने घरों में परिंडे लगाकर पक्षियों के जीवन की रक्षा में सहयोग करने की अपील की। लोगों से भी घरों में परिंडे लगाने की अपील
नया दर्शन संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रमोहन पाराशर ने बताया कि संस्था हर वर्ष परिंडे बांधने के साथ-साथ आम लोगों को निःशुल्क परिंडे भी वितरित करती है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम से जोड़ना है।
संस्था ने इस वर्ष 151 परिंडे बांधने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिससे व्यापक स्तर पर पक्षियों को पानी मिल सके। इस कार्यक्रम में आचार्य आकाश लावण्या, अविनाश पाराशर और मनोज पाराशर सहित कई लोग मौजूद रहे।
Source link