हरियाणा के फरीदाबाद ग्रेटर में 22 साल के युवक ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल हालात में उसको निजी अस्पताल मे लेकर जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
.
सूचना पर पहुंची बीपीटीपी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 22 साल का युवक आदित्य भाटी YMCA यूनिवर्सिटी में बीएससी के थर्ड ईयर का स्टूडेंट था।
बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे उसने घर के बाथरूम में जाकर खुद को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही परिवार के लोगों ने उसको बाथरूम से निकाला और इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए।
हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…