कैथल जिले के नगर राजौंद स्थित बिजली सब-डिवीजन कार्यालय के मुख्य गेट पर आज बिजली कर्मियों ने रोष प्रदर्शन किया। यह गेट मीटिंग सब-यूनिट प्रधान अश्वनी ढांडा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की मुख्य मांगों में राजौंद के लाइनमैन मनोज कुमार, मुकेश कुमार, प्रवीण कुमार और JE जगदीश व सतीश की लंबित चार्जशीटों का समाधान न होना शामिल है। कर्मचारियों ने दो साल पहले ही चार्जशीटों का जवाब दे दिया था, लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया। इसके कारण ये कर्मचारी पदोन्नति और ACP से वंचित हैं। कर्मचारियों ने SDO के अनियमित समय, कर्मचारियों की भारी कमी, जर्जर कार्यालय भवन और देर रात तक चलने वाली बैठकों से मानसिक तनाव की भी शिकायत की। सब-यूनिट प्रधान ने चेतावनी दी कि समाधान नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा। नगर राजौंद स्थित बिजली सब-डिवीजन कार्यालय के मुख्य गेट पर आज बिजली कर्मियों ने रोष प्रदर्शन किया। यह गेट मीटिंग सब-यूनिट प्रधान अश्वनी ढांडा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसका संचालन सब-यूनिट मुकेश कोटड़ा ने किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की मुख्य मांगों में राजौंद के लाइनमैन मनोज कुमार, मुकेश कुमार, प्रवीण कुमार और JE जगदीश व सतीश की लंबित चार्जशीटों का समाधान न होना शामिल है। कर्मचारियों ने दो साल पहले ही अपनी चार्जशीटों का जवाब दे दिया था, लेकिन कैथल के SE और हरियाणा पंचकूला के SE द्वारा अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इसके कारण ये कर्मचारी पदोन्नति और ACP जैसे लाभों से वंचित हैं, जबकि अधिकारियों की समान चार्जशीटों का समाधान कर उन्हें पदोन्नति दी जा चुकी है। देर रात की बैठकों से कर्मचारी तनावग्रस्त कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उप-मंडल अधिकारी (SDO) राजौंद कार्यालय में समय पर नहीं आते और देर से जाते हैं। उनके अनियमित समय के कारण उपभोक्ता परेशान रहते हैं। देर रात तक चलने वाली बैठकों और सार्वजनिक शिकायतों के कारण कर्मचारी मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहते हैं, जिससे रात में किसी भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है। समाधान नहीं तो आंदोलन और तेज होगा सब-यूनिट प्रधान अश्वनी ढांडा ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Source link