कोडरमा में स्कार्पियो हादसा, चालक गंभीर, रिम्स रेफर: ड्राइवर को आई झपकी, गायत्री मंदिर के पास डिवाइडर से टकराई, सर्विस रोड में गिरी – koderma News




कोडरमा जिले के तिलैया में एक स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा गायत्री मंदिर के पास हुआ, जहां वाहन अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराया। फिर दूसरी ओर रेलिंग को तोड़ते हुए सर्विस रोड में जा गिरा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कार्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के समय सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर जुट गए। झपकी आने से हुआ हादसा घायल चालक की पहचान झुमरीतिलैया निवासी 26 वर्षीय मुकेश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मुकेश कुमार बिहार में एक शादी समारोह से बारातियों को छोड़कर लौट रहे थे। कोडरमा स्थित सहाना गार्डन में एक अन्य शादी में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान गायत्री मंदिर के पास उन्हें हल्की झपकी आ गई, जिससे वाहन पर उनका नियंत्रण नहीं रहा और यह हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद मुकेश स्कार्पियो के अंदर ही फंस गए, जिन्हें बाहर निकालने में लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने बचाई जान, रांची रेफर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मुकेश कुमार को गाड़ी से बाहर निकाला और पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस को भी सूचना दी गई।



Source link