बेगूसराय जिला मुख्यालय के दिनकर कला भवन में में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ सुनी। इस मौके पर स्थानीय विधायक कुंदन कुमार सहित भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम खत्म होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल पर जोरदार निशाना साधा। गिरिराज सिंह ने कहा अरविंद केजरीवाल खुद तो जीत नहीं सके, अब बंगाल जा रहे हैं। बिहार में एक कहावत है अपना ब्याह नहीं और दूसरे की बरतुहारी। मतलब अपना शादी नहीं और चले दूसरे के लिए लड़का-लड़की देखने। अरविंद केजरीवाल अपने तो जीत नहीं पाए। चले हैं ममता बनर्जी को जीताने। ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में चुनाव हार चुकी हैं। उनके जाने से दो-चार सीट और गिर जाएगा। महागठबंधन को ठगबंधन बताया कांग्रेस पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी पहले देश को यह बता दें कि उनका इंडी गठबंधन है या ठगबंधन है। नारी शक्ति वंदन विधेयक (महिला आरक्षण) को गिराने में राहुल गांधी और टीएमसी साथ थी। अभी दोनों में क्या हो गया। यह कैसा गठबंधन या ठगबंधन है। पीएम मोदी का विरोध करने का एक नया तरीका है। बंगाल में राहुल गांधी हार मान चुके हैं। ममता बनर्जी की भी हार तय है। न्यूक्लियर उर्जा के क्षेत्र में एक नई क्रांति केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि मन की बात में प्रधानमंत्री देश की बात करते हैं। आज उन्होंने सबसे बड़ी बात की है रिएक्टर के लिए। भारत के अंदर न्यूक्लियर पावर के लिए बहुत बड़ा उपलब्धि हुआ है। 1950 में होमी जहांगीर भाभा ने इसकी शुरुआत की थी। लेकिन कांग्रेस की सरकार ने बाहरी विदेशी दबाव में ब्रीडर रिएक्टर को बंद कर दिया। हमारे पीएम नरेंद्र मोदी ने ब्रीडर रिएक्टर को न्यूक्लियर उर्जा के क्षेत्र में एक नई क्रांति के रूप में लिया है।
Source link