डूंगरपुर शहर के पीएमश्री महात्मा गांधी टाउन स्कूल में आचार्य मृदुरत्न सागर महाराज की धर्मसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों को धर्म और संस्कारों का पाठ पढ़ाया। आचार्य मृदुरत्न सागर महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि मनुष्य जीवन में धर्म सभी संकटों का समाधान करता है। उन्होंने वर्तमान युवा पीढ़ी से शिक्षा के साथ-साथ धर्म और संस्कृति को अपनाने का आह्वान किया, ताकि वे अपने कर्तव्य पथ पर सही मार्गदर्शन के साथ आगे बढ़ सकें।
आचार्य ने भगवान ऋषभदेव के उपदेशों से प्रेरित करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में भी धर्म का मार्ग कभी नहीं छोड़ना चाहिए। उन्होंने पांच सिद्धांतों का पालन करने पर जोर दिया। स्कूल भवन में आचार्य के पहुंचने पर संस्था प्रधान रेणुका शर्मा और डाइट व्याख्याता धर्मेश जैन सहित पूरे स्कूल परिवार ने उनका स्वागत किया। आचार्य ने स्कूल भवन की व्यवस्थाओं की सराहना की। इस अवसर पर युवक महासंघ के अध्यक्ष विवेक दोषी, महामंत्री मिलन पटवा, विशा पोरवाड़ नवयुवक मंडल के अध्यक्ष नितेश मेहता, पवन दोषी, हितेश दावड़ा, नरेश मेहता, आलोक शाह, जतिन दोषी, भाविक सरैया और दीपक गांधी सहित कई समाजजन मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में जैनेन्द्र तारावत ने आभार व्यक्त किया।
Source link