टेंट कारोबारी की हत्या, अर्धनग्न दफन मिली लाश:  कोंडागांव में हाउसिंग-बोर्ड कॉलोनी के पीछे मिट्टी के नीचे दबाया, लूट-अफेयर और जुआ-सट्टा एंगल से जांच – Chhattisgarh News

टेंट कारोबारी की हत्या, अर्धनग्न दफन मिली लाश: कोंडागांव में हाउसिंग-बोर्ड कॉलोनी के पीछे मिट्टी के नीचे दबाया, लूट-अफेयर और जुआ-सट्टा एंगल से जांच – Chhattisgarh News

कोंडागांव27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में टेंट के बड़े कारोबारी सुरेश चौहान की हत्या कर दी गई है। उनकी लाश को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे अर्धनग्न हालत में खेत में दफन मिली है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस लूट, अफेयर और जुआ-सट्टा एंगल से भी जांच कर रही है।

कारोबारी सुरेश चौहान शनिवार (11 अप्रैल) से लापता थे। जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। उसके बाद से पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही है। शहर भर के करीब 150 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। मामला कोंडागांव थाना इलाके का है।

देखिए तस्वीरें…

कारोबारी की लाश अर्धनग्न हालत में खेत में दफन मिली है।

कारोबारी की लाश अर्धनग्न हालत में खेत में दफन मिली है।

शव के पास पहरा देते पुलिसकर्मी।

शव के पास पहरा देते पुलिसकर्मी।

टेंट कारोबारी सुरेश चौहान की हत्या कर लाश को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे एक खेत दफन कर दिया गया।

टेंट कारोबारी सुरेश चौहान की हत्या कर लाश को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे एक खेत दफन कर दिया गया।

जानिए क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, सुरेश चौहान (53) पिता रामसूरत सिंह चौहान, शिरोमणि डेकोरेट टेंट के संचालक थे। वो शादीशुदा है, उनके दो बेटियां और एक बेटा है। सुरेश के लापता होने के बाद परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रही थी।

जांच के दौरान कोंडागांव के विकास नगर ग्राउंड में खून से सनी एक बाइक बरामद हुई। टैक्टिकल सबूत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे स्थित एक खेत तक पहुंची।

पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला कारोबारी का शव।

पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला कारोबारी का शव।

जमीन से बाहर निकालकर रखा गया कारोबारी का शव।

जमीन से बाहर निकालकर रखा गया कारोबारी का शव।

जमीन में दफन मिली लाश

यहां करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जमीन में दफन सुरेश चौहान का शव बरामद किया गया। ऊपर से मिट्टी पाट दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि, जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। इसमें शामिल बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

लूट के बाद हत्या की आशंका

बताया जा रहा है कि, कारोबारी सुरेश चौहान के पास सोने की चेन, अंगूठी और जेब में कुछ कैश पैसे भी थे। संभावना है कि, पैसे और सोने की लूट के लिए हत्या की गई होगी। वहीं, जुआ-सट्टा और अफेयर के एंगल से भी पुलिस जांच कर रही है। उनको अभी दंतेवाड़ा में टेंट के एक बड़ा ऑर्डर मिला था, वहां जाने की तैयारी में थे।

…………………………..

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

थप्पड़ के बदले कुल्हाड़ी से काटा सिर…17 वार किए:थैले में भरकर गाड़ा, मोबाइल में मिला मर्डर का VIDEO, युवक को ले गया था जंगल

कोंडागांव पुलिस ने जंगल से मिली सिर कटी लाश केस में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

कोंडागांव पुलिस ने जंगल से मिली सिर कटी लाश केस में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में आपसी रंजिश में एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। दरअसल, आरोपी का युवक के साथ विवाद हुआ था, उसने उसे एक थप्पड़ मारा था। इसी बात से गुस्साए आरोपी ने उसकी हत्या की साजिश रची। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट