शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगेगा: यात्रियों को मिलेंगी अधिक कंफर्म बर्थ, जानें कब-कब मिलेगी अस्थायी सुविधा – Bilaspur (Chhattisgarh) News




रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को अधिक कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। यह सुविधा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 18030/18029 में मिलेगी। इस निर्णय के तहत गाड़ी में एक अतिरिक्त एसी-3 और एक स्लीपर कोच अस्थायी रूप से जोड़ा जाएगा। जानकारी के अनुसार, यह सुविधा 28, 29, 30, 31 मार्च और 01, 02, 03 अप्रैल को शालीमार से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में उपलब्ध रहेगी। इसी तरह 30, 31 मार्च और 01, 02, 03, 04, 05 अप्रैल को एलटीटी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में भी यह सुविधा मिलेगी। इस अस्थायी सुविधा से इस मार्ग पर यात्रा करने वाले अधिक से अधिक यात्रियों को लाभ मिलेगा और उन्हें कंफर्म बर्थ प्राप्त हो सकेगी।



Source link