पंजाब में 100 आम आदमी क्लिनिकों का उद्धाटन आज:  CM मान और केजरीवाल सरहिंद अनाज मंडी में करेंगे रैली, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम – Ludhiana News

पंजाब में 100 आम आदमी क्लिनिकों का उद्धाटन आज: CM मान और केजरीवाल सरहिंद अनाज मंडी में करेंगे रैली, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम – Ludhiana News




फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद की नई अनाज मंडी में आज 28 मार्च को राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल विशेष तौर पर शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।समारोह राज्य भर में नए बने 100 आम आदमी क्लीनिकों के उद्घाटन के मौके पर आयोजित किया जा रहा है, जिसे लेकर प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। बीते दिनीं डिप्टी कमिश्नर पूजा स्याल ग्रेवाल ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर अंतिम तैयारियों को लेकर निर्देश जारी किए थे। उन्होंने अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ सभी प्रबंध समय रहते पूरे करने के आदेश दिए। प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं पूरी प्रशासन की ओर से कार्यक्रम स्थल और आसपास सफाई, पानी का छिड़काव, निर्बाध बिजली सप्लाई, अस्थायी शौचालय, बैरिकेडिंग, टेंट, पीने के पानी, फायर ब्रिगेड, मेडिकल सुविधाएं और पार्किंग जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस और अन्य विभागों की टीमें भी मौके पर तैनात रहेंगी ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। यह रैली 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले की जा रही है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट