इन्दौरा गांव में दो महीने से बंद राशन वितरण:  डीलर बोला—सिस्टम में है स्टॉक, दुकान में नहीं पहुंचा सामान, जिला कलेक्टर से की मांग – Chittorgarh News

इन्दौरा गांव में दो महीने से बंद राशन वितरण: डीलर बोला—सिस्टम में है स्टॉक, दुकान में नहीं पहुंचा सामान, जिला कलेक्टर से की मांग – Chittorgarh News




चित्तौड़गढ़ जिले की गंगरार तहसील के गांव इन्दौरा में उचित मूल्य की दुकान पर पिछले दो महीनों से राशन के सामान नहीं पहुंचने का मामला सामने आया है। राशन नहीं मिलने से परेशान ग्रामीण और राशन डीलर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की। राशन डीलर गिरिराज गर्ग ने बताया कि गांव की उचित मूल्य की दुकान पर स्टॉक नहीं होने के कारण गेहूं, चावल और अन्य खाद्य सामग्री का वितरण नहीं हो पा रहा है। इससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई परिवारों के पास समय पर राशन नहीं मिलने से उनके सामने रोजमर्रा के खर्च चलाने की समस्या खड़ी हो गई है। गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द राशन सामग्री भिजवाई जाए ताकि उन्हें राहत मिल सके। पुराने मामले के कारण अटका स्टॉक राशन डीलर गिरिराज गर्ग ने बताया कि साल 2022 में गांव के पूर्व राशन डीलर पर गबन का आरोप लगा था। उस समय संबंधित डीलर को निलंबित कर उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया गया था। उसके खिलाफ मामला भी दर्ज किया जा चुका है। इसके बाद उचित मूल्य की दुकान का लाइसेंस उन्हें आवंटित किया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ऑनलाइन सिस्टम में राशन सामग्री आने की जानकारी दिखाई जा रही है, लेकिन हकीकत में पिछले दो महीनों से उनके पास राशन की गाड़ी नहीं पहुंची है। उनका कहना है कि पूर्व डीलर के गबन का अंकन अभी भी रिकॉर्ड में जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, जिसके कारण स्टॉक जारी नहीं हो पा रहा है। स्टॉक ऑनलाइन चढ़ा हुआ दिखा रहे हैं। गिरिराज गर्ग ने जबकि डीलर का कहना है कि वो चार से लगातार हर महीने सामान दे रहा है। ऐसा कितने सालों बाद क्यों हुआ, इसकी जानकारी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हुआ भी है तो इसका समाधान होना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पुराने मामले का अंकन हटाकर नियमित रूप से राशन सामग्री भिजवाई जाए, ताकि वे सुचारू रूप से वितरण कर सकें। उन्होंने कहा कि वे खुद भी ग्रामीणों के दबाव में हैं और बिना स्टॉक के वितरण करना संभव नहीं है। अधिकारियों ने दिया आश्वासन ग्रामीणों और राशन डीलर की शिकायत सुनने के बाद जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने संबंधित अधिकारियों को मामले की पूरी जानकारी लेकर जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी तकनीकी या प्रशासनिक कारण से स्टॉक रुका हुआ है तो उसे तुरंत ठीक किया जाए। इधर, रसद अधिकारी हितेश जोशी ने कहा कि मामले की जांच कर जल्द समाधान निकाला जाएगा। इस पर जल्द ही काम किया जाएगा ताकि ग्रामीणों को राशन का सामान मिल सके।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट