फतेहाबाद जिले की रतिया पुलिस ने बिजली तार चोरी के प्रयास में एक युवक की मौत के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना 31 जनवरी 2026 को ढाणी जल्लोपुर के पास 11 केवी लाइन पर हुई थी। मृतक की पहचान मक्खन सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी हडौली के रू
.
पोल पर लटका मिला व्यक्ति का शव
थाना सदर रतिया प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि 31 जनवरी 2026 को सुबह लगभग 08:30 बजे द.ह.बि.वि.नि. के लाइनमैन सुरेंद्र कुमार को सूचना मिली थी। उन्हें बताया गया कि ढाणी जल्लोपुर के पीछे स्थित 11 केवी भरपुर एपी लाइन के पोल पर एक व्यक्ति लटका हुआ है। मौके पर पहुंचने पर एक युवक बिजली के पोल पर चढ़ा हुआ मिला और तार कटी हुई अवस्था में पाई गई।
खंभे पर चढ़कर तार काट रहा था
पुलिस जांच में सामने आया कि मक्खन सिंह और गुरप्रीत दोनों बिजली के तार चुराने के इरादे से मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान मक्खन सिंह खंभे पर चढ़कर तार काट रहा था और गुरप्रीत नीचे खड़ा था। तार चोरी के दौरान 11 केवी लाइन चालू होने के कारण मक्खन सिंह को तेज करंट लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुरप्रीत मौके से फरार हो गया था।
आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस
द.ह.बि.वि.नि. रतिया कार्यालय से प्राप्त लिखित शिकायत के आधार पर थाना सदर रतिया में 31 जनवरी 2026 को अभियोग संख्या 17, धारा 62 बीएनएस और 136 इलेक्ट्रिसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गहन जांच के दौरान फरार आरोपी गुरप्रीत को काबू कर लिया गया है। उसे नियमानुसार कोर्ट में पेश किया जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



