नालंदा जिले में बनेगा विश्वस्तरीय शूटिंग केंद्र:  कल्याण बिगहा में 25-50 मीटर की निशानेबाजी भी संभव, युवाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिलेगा मौका – Nalanda News

नालंदा जिले में बनेगा विश्वस्तरीय शूटिंग केंद्र: कल्याण बिगहा में 25-50 मीटर की निशानेबाजी भी संभव, युवाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिलेगा मौका – Nalanda News




नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड स्थित कल्याण बिगहा शूटिंग रेंज जल्द ही बिहार का सबसे आधुनिक और अंतरराष्ट्रीय मानकों वाला निशानेबाजी केंद्र बनने की ओर अग्रसर है। यहां 25 और 50 मीटर की निशानेबाजी सुविधाओं के विकास के लिए प्रशासनिक-तकनीकी स्वीकृति मिल चुकी है, जिससे राज्य के युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी का बेहतर अवसर मिलेगा। वर्तमान में कल्याण बिगहा में सिर्फ 10 मीटर इंडोर शूटिंग रेंज की सुविधा उपलब्ध है। इस विस्तार योजना के तहत तीन मंजिला भवन निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपए की तकनीकी स्वीकृति दी गई है। कुल मिलाकर इस परियोजना के लिए 24 करोड़ 21 लाख 97 हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। नालंदा बनेगा शूटिंग हब जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने इस पहल को बिहार के खेल विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि यह सुविधा फायर आर्म्स शूटिंग में रुचि रखने वाले खिलाड़ियों के लिए एक वरदान साबित होगी। युवाओं को ओलंपिक स्तर की तैयारी करने का अवसर मिलेगा। अब तक देश में हरियाणा के करनाल, मध्य प्रदेश के भोपाल और केरल के तिरुवनंतपुरम में ही बहु-दूरी वाली 10, 25 और 50 मीटर इंडोर शूटिंग रेंज उपलब्ध हैं, जहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होते हैं। जिला प्रशासन और खेल प्रेमियों में उम्मीद जगी है कि यह परियोजना नालंदा को पूर्वी भारत का प्रमुख शूटिंग हब बना सकती है। यदि इस आधारभूत संरचना के साथ नियमित कोचिंग कैंप, जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं तथा प्रतिभा खोज कार्यक्रम संचालित किए जाएं, तो नालंदा से राष्ट्रीय टीम के लिए खिलाड़ी तैयार हो सकेंगे। युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा प्रधान कोच कौशल नौगरैया ने बताया कि कल्याण बिगहा में वर्ष 2025 की शुरुआत में 35वीं बिहार स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का सफल आयोजन हो चुका है। इस प्रतियोगिता में राज्यभर से 250 निशानेबाजों ने भाग लिया था। नए रेंज के निर्माण से हमारे युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। यहां के युवाओं में असीम क्षमता है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट