बिहार के गर्ल्स हॉस्टलों का निरीक्षण करेगा महिला आयोग:  सुरक्षा और उनके पोषण का लेगा पूरा ब्योरा, चुनाव बाद तैयार होगा शेड्यूल – Patna News

बिहार के गर्ल्स हॉस्टलों का निरीक्षण करेगा महिला आयोग: सुरक्षा और उनके पोषण का लेगा पूरा ब्योरा, चुनाव बाद तैयार होगा शेड्यूल – Patna News


बिहार राज्य महिला आयोग प्रदेश के महिला हॉस्टलों में निरीक्षण करेगा। साथ ही कैंप भी लगेगा। राज्य के सरकारी-गैर सरकारी महिला हॉस्टल में पढ़ने वाली महिलाओं की सुरक्षा, उनके पोषण को लेकर क्या व्यवस्था की जाती है इन सभी चीजों का ब्योरा लिया जाएगा।

.

बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद आयोग की अध्यक्ष और सदस्य अलग-अलग हॉस्टल में जाएगी और लड़कियों से उनकी परेशानी भी सुनेंगी।

बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा।

सरकारी-गैर सरकारी छात्रावास में होगा औचक निरीक्षण

बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा ने कहा कि महिला आयोग अब एक्शन मोड में आ गया है। राजधानी में कई महिलाएं अपने सपने को पर देने के लिए दूसरे जिलों से आती हैं। इसलिए हम लोग राजधानी से ही इसकी शुरुआत करने जा रहे हैं।

सरकारी-गैर सरकारी छात्रावास में हम जाकर औचक निरीक्षण करेंगे। हमारी बेटी या बहनें जो पढ़ने आती हैं और हॉस्टल में रहती हैं, वह कितनी सुरक्षित हैं, उन्हें पूरी तरह से पोषण मिल रहा है या नहीं यह भी देखा जाएगा।

चुनाव के बाद तैयार होगा शेड्यूल

उन्होंने आगे कहा कि हमारे पास कई ऐसे मामले भी आए हैं, जिसमें महिला की सुरक्षा को लेकर अनदेखी हो रही है। कई जिलों से इसके लिए आवेदन भी आए हैं। हालांकि हम मामलों का निष्पादन करते हैं, लेकिन कई ऐसे मामले भी है जो प्रत्यक्ष रूप से सामने नहीं आ पाते हैं।

चुनाव के परिणाम आने के बाद हम एक शेड्यूल बनाएंगे, जिसमें किस दिन किस हॉस्टल में जाना है उसकी पूरी जानकारी रहेगी। प्रमुख रूप से हम शुरुआत पटना यूनिवर्सिटी के कॉलेज के हॉस्टल से करेंगे। उसके बाद अन्य हॉस्टल में भी जाएंगे।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट