लुधियाना में साहनेवाल के अधीन आते ग्यासपुरा इलाके में बेजुबानों पर हैवानियत का मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला ने गली में घूम रहे कुत्ते के दो मासूम बच्चों (पिल्लों) को डंडों से इतनी बेरहमी से पीटा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पशु प्रेमियों में रोष फैल गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। घटना 22 मार्च 2026 मक्कड़ कॉलोनी नजदीक सनशाइन स्कूल ग्यासपुरा की है। यहां रहने वाली रीता देवी ने मानवता को ताक पर रखकर इस वारदात को अंजाम दिया। हेल्प फॉर एनिमल्स संस्था के प्रधान मनी सिंह निवासी हरनामदास फील्ड गंज को विकास शाह नामक युवक ने फोन पर सूचना दी कि एक महिला गली में पिल्लों को बुरी तरह मार रही है। जब तक पशु प्रेमी मौके पर पहुंचे, दोनों बेजुबान दम तोड़ चुके थे। तबतक पीटा जबतक मौत नहीं हो गई मौके पर पहुँचे मनी सिंह ने जब स्थानीय लोगों से पूछताछ की तो लोगों ने बताया कि आरोपी महिला रीता देवी हाथ में डंडा लेकर निकली और छोटे पिल्लों को मारने लगी। पिल्ले दर्द से चिल्लाते रहे लेकिन उसने तब तक वार किए जब तक उनके शरीर शांत नहीं हो गए। मनी सिंह की शिकायत पर साहनेवाल पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामला दर्ज किया।पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 और द प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स एक्ट,1960 की धारा 11 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
Source link
लुधियाना में दो कुत्ते के बच्चों को मार डाला: महिला ने डंडे से पिल्लों को बुरी तरह से पीटा, पशु प्रेमी की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार – Ludhiana News
- Share



