समस्तीपुर में कार की टक्कर से महिला की मौत: राशन लाने के लिए दुकान जा रही थी, विरोध में रोड जाम; आरोपी मौके से फरार – Samastipur News




समस्तीपुर में तेज रफ्तार कार ने एक महिला को टक्कर मार दी। राशन लाने के लिए दुकान जा रही थी। हादसे के बाद परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत कर दिया। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने समर्था-कल्याणपुर-विभूतिपुर मार्ग को जाम कर दिया। मृतका की पहचान कल्याणपुर वार्ड 9 निवासी पवित्री देवी(52) के तौर पर हुई है। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। गाड़ी बारात से लौटरही थी, जिस पर दूल्हा-दुल्हन सवार थे। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने जाम खुलवाया रोड जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी विभूतिपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार झा ने बताया कि कार की टक्कर से महिला की मौत की सूचना मिली थी। जांच के लिए पुलिस मौके पर पहुंची थी। जाम खुलवा दिया गया है। परिजनों से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है।



Source link