मुंगेर में DFM पर पत्नी का गंभीर आरोप:  बोली-महिला अधिकारी के साथ अवैध संबंध, शादी के समय लिए थे दहेज – Munger News

मुंगेर में DFM पर पत्नी का गंभीर आरोप: बोली-महिला अधिकारी के साथ अवैध संबंध, शादी के समय लिए थे दहेज – Munger News




मुंगेर में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (DRDA) कार्यालय के जिला वित्त प्रबंधक (DFM) राकेश रंजन पर उनकी पत्नी कल्पना कुमारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कल्पना ने पति पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने, जबरन वेतन अपने खाते में ट्रांसफर कराने और दूसरी महिला से अवैध संबंध रखने का दावा किया है। स्वास्थ्य विभाग, नवादा में कार्यरत कल्पना कुमारी ने इस मामले में कई माह पहले मुंगेर के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और उप विकास आयुक्त को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले को महिला थाना को सौंप दिया। मंगलवार को महिला थाना में पति-पत्नी को बुलाकर समझाने का प्रयास भी किया गया। कल्पना कुमारी ने बताया कि उनका विवाह 18 फरवरी 2024 को राकेश रंजन के साथ दोनों परिवारों की सहमति से हुआ था। शादी के लगभग छह माह बाद से पति द्वारा उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पति अपने परिजनों को भी उनके खिलाफ उकसाते थे, जिसके कारण ससुराल में उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता था। महिला अधिकारी के साथ अवैध संबंध कल्पना ने यह भी आरोप लगाया कि राकेश रंजन का मत्स्य विभाग में कार्यरत एक महिला अधिकारी के साथ अवैध संबंध है। यह महिला बेगूसराय की निवासी है और वर्तमान में मत्स्य विभाग, पटना में कार्यरत है। पीड़िता के अनुसार, उनके पति उन्हें मुंगेर आने से रोकते थे और जब वह आती थीं तो उनके साथ मारपीट की जाती थी और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। सबसे गंभीर आरोप यह है कि राकेश रंजन जबरन उसके बैंक खाते से ऑनलाइन उसके वेतन की राशि अपने खाते में ट्रांसफर कर लेते थे। पीड़िता ने इस संबंध में साक्ष्य भी प्रस्तुत करने का दावा किया है। उसने मत्स्य विभाग की उक्त महिला कर्मी द्वारा विभाग को दिए गए संपत्ति विवरण की प्रति संलग्न की है, जिसमें उस महिला ने राकेश रंजन को अपना पति बताया है। साथ ही, नवादा में कृषि भूमि सहित अन्य संपत्ति का भी उल्लेख किया गया है। कल्पना कुमारी ने यह भी दावा किया है कि उक्त महिला ने वर्ष 2024 में मुंगेर परिवार न्यायालय में अपने पहले पति के खिलाफ वैवाहिक मामला दर्ज कराया था। इससे पूरे प्रकरण में और भी कई सवाल खड़े हो गए हैं। शादी के समय दहेज लेने का लगाया आरोप इसके अलावा, पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर विवाह के समय भारी दहेज लेने का भी आरोप लगाया है। वहीं, जब इस मामले में राकेश रंजन से पूछताछ की गई तो उन्होंने किसी भी आरोप पर स्पष्ट जवाब देने से परहेज किया। फिलहाल इस घटना के सामने आने के बाद मीडिया से बचते नजर आ रहे हैं। इधर मामला सामने आने के बाद अब यह धीरे-धीरे तूल पकड़ता जा रहा है और आरोपों की परतें खुलती नजर आ रही हैं। फिलहाल महिला थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है। जबकि महिला अभी 2 दिनों से मुंगेर में रहकर विभिन्न कार्यालय में जाकर न्याय के लिए सरकारी कार्यालय में जाकर न्याय की गुहार लगाया है। पीड़ित महिला ने न्याय की लगाई गुहार इस मामले में पीड़ित महिला ने बुधवार को केंद्र प्रशासक वन स्टॉप मुंगेर कार्यालय में आवेदन देकर ससुराल पशुओं पर आरोप लगाते हुए ससुराल में नहीं रहने देने का आवेदन के माध्यम से जिक्र किया है। महिला के द्वारा आरोप लगाया गया कि मेरे पति सहित ससुराल पशुओं के द्वारा मेरे साथ मारपीट करते हुए दुर्व्यवहार किया जा रहा है। ससुराल वाली घर में नहीं रहने दिए जाने के कारण अभी मैं और सुरक्षित महसूस कर रहा हूं। पीड़ित महिला ने न्याय की गुहार लगाया है। वहीं दूसरी ओर पीड़ित महिला ने अपने पति राकेश रंजन के ऊपर मत्स्य विभाग की जिस महिला पर अवैध संबंध का आरोप लगाया है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट